Skip to main content

धर्मेंद्र दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़

मतदान केन्द्रों को तम्बाकू मुक्त/धूम्रपान मुक्त घोषित किया जाये
----------------
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने अवगत कराया है कि महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार प्रदेश में लोकसभा चुनाव होना प्रस्तावित है जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश वासियों द्वारा प्रतिभाग किया जाना सम्भावित है ऐसे में मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं अथवा उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा धूम्रपान एवं तम्बाकू उत्पादों का सेवन किया जाना मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छता अभियान के प्रतिकूल होगा चूंकि मतदान केन्द्र सार्वजनिक स्थलों की श्रेंणी में आते है अतः मतदान केन्द्रों पर तम्बाकू उत्पादों का सेवन किया जाना आई0पी0सी0 1860 की धारा 268, 269, 278 एवं सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम की धारा-4 का उल्लंघन है। सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद अधिनियम (सी0ओ0टी0पी0ए0) 2003 की धारा-4 के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध है जैसे सभागार, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, प्रतीक्षालय, मनोरंजन केन्द्र, रेस्टोरेंट, शासकीय कार्यालय, न्यायालय परिसर, शिक्षण संस्थान, पुस्तकालय, लोक परिवहन अन्य कार्यस्थल एवं अन्य कार्यालय आदि धूम्रपान निषेध क्षेत्र में आते है।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।