Skip to main content

धर्मेंद्र दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़

अफीम कोठी के सभागार में माइक्रो आब्जर्वर को दिया गया प्रशिक्षण
-----------------
माइक्रो आब्जर्वर सामान्य प्रेक्षक के निर्देशन व नियंत्रण में करेगें कार्य-जिला निर्वाचन अधिकारी
-----------------
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 को निष्पक्ष, सकुशल एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु क्षेत्रीय ग्राम्य विकास संस्थान अफीम की कोठी में माइक्रो आब्जर्वर को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि माइक्रो आब्जर्वर सामान्य प्रेक्षक के निर्देशन एवं नियंत्रण में कार्य करेगें और वह मतदान केन्द्रों पर मॉक पोल प्रक्रिया जो मतदान प्रारम्भ होने के एक घंटे पूर्व की जायेगी उसका प्रेक्षण भी माइक्रो आब्जर्वर द्वारा किया जायेगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त निर्देशों के परिपालन की स्थिति एवं मतदान अभिकर्ताओं की उपस्थिति एवं प्रवेश पास प्रणाली मतदान केन्द्र तक पहुॅच की व्यवस्था और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदत्त गाइड लाइन के अनुसार मतदाताओं के पहचान प्रक्रिया के अनुपालन का प्रेक्षण भी माइक्रो आब्जर्वर द्वारा किया जायेगा। मतदाता सूची में अनुपस्थिति, स्थानान्तरित एवं डुप्लीकेट मतदाताओं के पहचान एवं रिकार्डिंग की प्रक्रिया, अमिट स्याही का प्रयोग कार्य, मतदान अभिकर्ताओं का आचरण एवं उनके द्वारा की गयी शिकायतों का प्रेक्षण भी माइक्रो आब्जर्वर द्वारा किया जायेगा। प्रेक्षण के दौरन यदि मतदान प्रक्रिया का कोई उल्लंघन पाया जाता है तो तत्काल विद्यमान उपलब्ध संचार माध्यमों से मा0 सामान्य प्रेक्षक को तत्काल सूचित किया जाये। ऐसे भवन में जिनमें कई मतदान केन्द्र स्थित हो उन केन्द्रों पर तैनात किये गये माइक्रो आब्जर्वर निर्धारित समय के अन्तराल पर परिसर के सभी केन्द्रों का भ्रमण भी करते रहेगें।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में बताया कि माइक्रो आब्जर्वर मतदान कार्मिकों के साथ यात्रा नही करेगें और किसी भी प्रत्याशी अथवा राजनीतिक पार्टी या उनके कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदान की जा रही किसी भी प्रकार की सुविधा या सेवा का प्रयोग नही करेगें। प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, जिला विकास अधिकारी सुदामा प्रसाद, मास्टर ट्रेनर सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित


Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।