Skip to main content

धर्मेंद्र दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़

प्रेस नोट जनपद प्रतापगढ़ दिनांक - 30.04.2019  (थाना जेठवारा)
चार अपहरणकर्ता अभियुक्त गिरफ्तार
अपहृता सहित 01 तमन्चा, 03 कारतूस व एक स्वीफ्ट कार बरामद।

दिनांक 29.04.2019 को जनपद के थाना कोतवाली जेठवारा पुलिस को एक लड़की को बहाला-फुसलाकर, उसे बेचने हेतु ले जाते समय 04 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अपहृता को बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
01. तौकीर पुत्र तौफीक नि0 पाती थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
02. मो0 कैश पुत्र आबुल हसन नि0 बुझवा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
03. फारुख पुत्र आबुल हसन नि0 बुझवा थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़।
04. तौफीक पुत्र शौकत अली नि0 पाती थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
बरामदगीः-
01. एक अदद तमन्चा 12 बोर।
02. तीन अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर।
03. एक कार स्वीफ्ट वीडीआई (बिना कागजात)।
गिरफ्तारी का समय व स्थानः-  29.04.2019 समय 19ः25 बजे सायं। बढ़नी तिराहा थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।
जनपद प्रतापगढ़ में हुई आपराधिक वारदातों के अनावरण व सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही के अभियान के अन्र्तगत जनपद की स्वाट टीम, इंटेलिजेंस विंग व स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलन किया जा रहा था इसी क्रम में दिनांक 29.04.2019 को थाना जेठवारा के वरीष्ठ उ0नि0 शंकर जी यादव, उ0नि0 अजय कुमार, उ0नि0 सतीश कुमार यादव मय हमराह देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित/वारन्टी/रात्रि गस्त/चेकिंग व लोक सभा आम चुनाव 2019 के दृष्टिगत थानाक्षेत्र के सराय आना देव में मौजूद थे कि मुखबिर खास ने आकर बताया कि एक लड़की भगाने के मामले में जो थाने पर मुकदमा पंजीकृत है, (इस सम्बन्ध में वादी की तहरीर पर थाना जेठवारा में मु0अ0सं0 157/19 धारा 363, 366, 504, 506 भादवि व 7/8 पाॅक्सो एक्ट का अभियोग पंजीकृत है) का अभियुक्त तौकीर अपने साथियों के साथ उस लड़की को कहीं ले जाकर बेचने वाला है जो अभी बढ़नी तिराहे के रास्ते आने वाला है, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है।
मुखबिर खास की इस सूचना पर उक्त पुलिस टीम तत्काल बढ़नी तिराहा पर मुखबिर के साथ पहुंचकर अभियुुुुुुुुक्तों का इन्तजार करने लगे। कुछ ही देर में शमशेरगंज की तरफ से एक स्वीफ्ट वीडीआई कार सफेद रंग आती दिखाई दी जिसे देख कर मुखबिर ने बताया कि इसी गाड़ी में वे लोग लड़की को लेकर आ रहे हैं। कार नजदीक आने पर पुलिस टीम ने अपनी पुलिस जीप रोड़ पर लगाकर स्वीफ्ट कार को रोक लिया इस पर कार में बैठे व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागना चाहे जिन्हे पुलिस टीम ने चारो तरफ से घेर कर कार में बैठे चारो व्यक्तियों को पकड़ लिया गया तथा कार में बैठी अपहृता को भी बरामद कर लिया गया। अभियुक्तों ने अपना नाम क्रमशः तौकीर, मो0 कैश, फारूक व तौफीक बताया। जामा तलाशी में अभियुक्त तौफीक के पास से एक अदद तमन्चा व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर तथा अभियुक्त मो0 कैश के कब्जे से 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया।  
पूछतांछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस द्वारा पूछताछ में बताया कि जो तौकीर इस लड़की से करीब एक साल से बातचीत करता था। यह लड़की अपने घर से तौकीर के बहलाने फुसलाने पर चली आयी थी जिसे हम लोग कहीं बाहर ले जाकर बेंचने वाले थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिये गये।
चूंकि अभियुक्तों ने इस बात को स्वीकार किया कि लड़की को बहलाफुसलाकर लाने के बाद उसे बेंचने वाले थे इसलिये इस सम्बन्ध में उपरोक्त मुकदमें में धारा 372 भादवि की वृ़िद्ध की जाती है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0- 158/19 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम मो0 कैश।
मु0अ0सं0- 159/19 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट बनाम तौकीर।
पुलिस टीमः-
थानाध्यक्ष सियाराम वर…

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।