Skip to main content

प्रतापगढ़ से धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

कलेक्ट्रेट में मनायी गयी बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
--------------
विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत-जिलाधिकारी
-------------
भारत रत्न बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की 128वीं जयन्ती कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में जयन्ती मनायी गयी। जिलाधिकारी के साथ-साथ अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, सहायक निदेशक बचत/जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार, विवेक उपाध्याय, पंकज श्रीवास्तव, के0डी0 त्रिपाठी सहित कलेक्ट्रेट के अन्य कर्मचारियों व गणमान्य लोगों ने बाबा साहब  के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि समर्पित की। बाबा साहब ने 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में भारत का संविधान तैयार किया जो 26 जनवरी 1950 को भारतवर्ष में लागू हुआ।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने कहा कि विश्व के सभी देशों में भारत का लोकतंत्र सबसे मजबूत है इसका श्रेय भारत के संविधान को जाता है जिसका रचना बाबा साहब द्वारा की गई थी। अंग्रेजों से जब देश आजाद हुआ और संविधान का निर्माण हुआ तबसे लेकर आज तक देश में बहुत परिवर्तन हुये। संविधान में अधिकार के साथ कर्तव्य एवं दायित्वों का वर्णन भी है। हमें अधिकारो के प्रति सचेत रहने के साथ कर्तव्यों का पालन करना चाहिये। डा0 अम्बेडकर ने कहा था शिक्षित बनो और संघर्ष करों इसलिये हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देना है। जब हम शिक्षित होगें तो देश प्रगति की ओर बढ़ेगा और देश की प्रगति के साथ हमारी तरक्की भी जुड़ी है। उन्होने कहा कि अधिकारियों/कर्मचारियों को शासकीय दायित्वों के निर्वहन करते समय समाज के अन्तिम व्यक्ति को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य भी करना चाहिये। उन्होने कहा कि समान रूप से सबका विकास हुआ है, समाज में इसलिये बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर ने पिछड़े, दलित, वंचित लोगों को समाज में समानता दिलाने के लिये संरक्षण की व्यवस्था दी गयी ताकि समाज में समरसता बनी रहे। कार्यक्रम का संचालन के0डी0 त्रिपाठी ने किया।
बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की जयन्ती पर जिलाधिकारी द्वारा जिला पुरूष अस्पताल  में भर्ती मरीजों को फल का वितरण भी किया गया।
----------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित





Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।