Skip to main content

प्रतापगढ़ से धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

बूथ लेवल ऑफिसर जमीनी स्तर पर भारत निर्वाचन आयोग का प्रतिनिधि होता है-जिलाधिकारी
-----------------
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने बताया है कि बूथ लेवल आफिसर जमीनी स्तर पर भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का प्रतिनिधि होता है। सामान्यता एक बी0एल0ओ0 एक मतदान केन्द्र क्षेत्र के लिये उत्तरदायी होता है। उन्होने बीएलओ की भूमिका एवं उत्तरदायित्व के विषय में बताया है कि बीएलओ पात्र नागरिकों की मतदाता बनने और वोटर कार्ड प्राप्त करने में सहायता करता है, निर्वाचक नामावली की प्रविष्टियों में नाम जोड़ने, नाम हटाने और उसमें सुधार करने के लिये प्रारूप उपलब्ध करवाता है और उनका प्रत्यक्ष सत्यापन करता है। बीएलओ स्थानीय लोगों/राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बातचीत करता है और कानून की विधिवत प्रक्रिया का पालन करने के उपरान्त निर्वाचक नामावली से ऐसे मृत/स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान करता है। निर्वाचक नामावली में दिव्यांगजनों की मैपिंग करने के लिये उत्तरदायी होते है एवं एपिक का वितरण सुनिश्चित करता है। बीएलओ निर्धारित स्थानों पर प्रारूप नामावली/विहित नोटिसों को प्रदर्शित करने, ग्राम/वार्ड सभाओं में नामावलियों को पढ़ने की व्यवस्था करता है, निर्वाचनों से पूर्व मतदाता पहचान पर्ची का वितरण करता है। चुनाव के दिन मतदाताओं की सुविधा के लिये बी0एल0ओ0 पोलिंग स्टेशन के बाहर हेल्प डेस्क पर बैठते है तथा उन वोटरों को फोटो वोटर स्लिप देते है जिन्हें यह नहीं मिल पाया।
--------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।