Skip to main content

राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट

**राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट**
लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह 20 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र दाखिल करने वाले हैं. भोपाल में 12 मई को मतदान है. नामांकन पत्र दाख़िल करने से पहले दिग्विजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वो उनकी रैली में शामिल नहीं हों.

दिग्विजय सिंह ने एक पत्र जारी किया है. उसमें लिखा है कि राघौ जी महाराज की कृपा और आप सभी के समर्थन से मैं 20 अप्रैल 2019 को भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में शांतिपूर्ण तरीके से नामांकन भरने जा रहा हूं. हम नामांकन रैली नहीं निकाल रहे हैं, इसलिये मेरा कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं से विनम्र आग्रह है कि वे उस दिन आदर्श आचार संहिता का पालन करें. किसी भी तरह के समूह में इकट्ठे न हों. बल्कि अपने-अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूती प्रदान करने का प्रयास करें.

ये भी पढ़ें -भोपाल : दिग्विजय सिंह की महिला वोट बैंक पर नज़र, बूथ मज़बूत करेंगी कार्यकर्ता

ई-टेंडर घोटाला : 2014 से लेकर अब तक के साढ़े तीन लाख टेंडर्स की होगी जांचदिग्विजय सिंह ने आगे लिखा है कि हमारी जीत आपके सतही और अथक प्रयासों से ही संभव हो पाएगी. आप सभी साथी मेरी शक्ति हैं, इसलिए हमें किसी भी तरह के शक्ति प्रदर्शन की जरूरत नहीं है. आप अपने मंडलम, सेक्टर और बूथ में मुस्तैद रहिए, हमारी जीत निश्चित ही होगी.

ये भी पढ़ें -बीजेपी दफ्तर में बदला सीन : 'माफ़ करो शिवराज-हमें चाहिए मोदी राज'

सपाक्स का घोषणा पत्र जारी : आर्थिक आधार पर आरक्षण का वादा

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।