Skip to main content

राजगढ़ से जितेंद्र वर्मा की रिपोर्ट

*राजगढ़ से जितेन्द्र वर्मा की रिपोर्ट *
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में मोहनपुरा डैमका लोकार्पण करने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जमकर तारीफ की. पीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश के विकास के लिए अभूतपूर्व कार्य किया है. मोहनपुरा सिंचाई परियोजना ना केवल राजगढ़ की बल्कि पूरे मध्यप्रदेश के लिए महत्वपूर्ण योजना है.

राजगढ़ में पीएम मोदी ने मोहनपुरा में वृहद सिचाई परियोजना का डिजिटल लोकार्पण किया. इससे पहले प्रधानमंत्री अपने तय कार्यक्रम के अनुसार विशेष विमान से भोपाल पहुंचे थे. हवाईअड्डे पर मोदी की अगवानी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की.

पीएम मोदी ने कहा कि यह अद्भुत है कि मुख्यमंत्री 'शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से एक समय में 7.5 लाख हेक्टेयर में होने वाली सिंचाई का रकबा आज 40 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है. इसे दोगुना करने के लिए केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलेगी.

जब पीएम मोदी ने इंदौरवासियों से कहा- सब अपना-अपना मोबाइल निकालें!पीएम मोदी ने सिचाई बांध परियोजना का डिजिटल लेाकार्पण के बाद कहा कि न्यू इंडिया के निर्माण में किसानों और गरीबों की भी बड़ी भूमिका है. पीएम मोदी ने कहा पिछले 4 वर्षों में सरकार ने कभी भी निराशा या हताशा की बात नहीं कही. हमने हमेशा आशा और विश्वास के साथ आगे बढ़ते हुए हर काम को करने की कोशिश की है. हम हमेशा श्रेष्ठ राष्ट्र के निर्माण में निरंतर प्रयासरत रहेंगे.

बता दें कि मोहनपुरा सिंचाई परियोजना देश की ऐसी पहली ऐसी परियोजना है, जिससे सबसे लंबी प्रेशरयुक्त पाइप लाइन की अंडर ग्राउंड नहर से 1 लाख 35 हजार हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की जाएगी. पहले चरण में इस साल कालीपीठ क्षेत्र में 25 हेक्टेयर की पथरीली जमीन में सिंचाई की जाएगी.

पीएम मोदी ने कहा- इंदौर का नाम पूरी दुनिया में हुआ है रोशन

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।