Skip to main content

धर्मेंद्र दुबे की रिपोर्ट प्रतापगढ़

ईवीएम व वीवीपैट का द्वितीय रैण्डमाइजेशन एनआईसी में सम्पन्न,
----------------
सामान्य प्रेक्षक व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में हुआ रैण्डमाइजेशन
-------------
आयोग के निर्देशानुसार 39-प्रतापगढ़ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2019 हेतु प्रयोग में लाये जाने वाले ईवीएम तथा वीवीपैट का द्वितीय रैण्डमाइजेशन आज सामान्य प्रेक्षक थीरू ए गनानासेकरन व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला निर्वाचन अधिकारी मार्कण्डेय शाही ने एनआईसी में कराया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा विधानसभावार पोलिंग बूथों के लिये रैण्डमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी शाही द्वारा सामान्य प्रेक्षक के समक्ष राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को ईवीएम की उपलब्धता और उसके आवंटन बारें में अवगत कराये जाने के पश्चात् सर्वसम्मति से वैलेट यूनिट, कन्ट्रोल यूनिट तथा वीवीपैट का द्वितीय रैण्डमाइजेशन कराया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि ईवीएम व वीवीपैट का रैण्डमाइजेशन विधानसभावार किया गया है। उन्होने बताया कि किस विधानसभा क्षेत्र में कौन-कौन से ईवीएम व वीपीपैट जायेगी चिन्हांकन कर आवंटन करते हुये निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर ब्यौरा अपलोड कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वितीय रैण्डमाइजेशन के पश्चात् उपस्थित राजनैतिक दलों व प्रतिनिधियों को ईवीएम व वीवीपैट की बूथवार सूची उपलब्ध करायी और एक सेट सामान्य प्रेक्षक अवलोकनार्थ प्रस्तुत किया। इस अवसर पर समस्त ए0आर0ओ0 व प्रत्याशी/प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित


Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।