Skip to main content

फिरोजाबाद से सज्जन सिंह की रिपोर्ट

प्रेस नोट दिनांक 15-04-19
जनपद फिरोजाबाद ।

लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता के लागू होंने के दिनांक 10 मार्च 2019 से आज दिनांक 15-04-19 तक जनपद में अपराध एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विभिन्न अभियानों  अन्तर्गत  निम्नलिखित निरोधात्मक कार्यवाही की गयी हैः-

1-जनपद में आदर्श आचार संहिता के दौरान कुल 212 वारण्टियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है ।

2-जनपद में कुल 03 जिला बदर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जो जिला बदर होंने के बाद भी अपने घर पर ही निवास कर रहे थे ।

3-जनपद में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों पर कुल 47 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं ।

4-जनपद में कुल 37797 व्यक्तियों के विरूद्ध 107/116/151 सीआरपीसी की कार्यवाही की गयी है ।

5-जनपद में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन में चैकिंग के दौरान कुल 4158040 रूपये की नकदी बरामद की गयी है ।

6-आदर्श आचार संहिता के दौरान जनपद में अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 14743 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी है जिसमें 13409 लीटर देशी व 1334 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी तथा अवैध रूप से शराब तैयार की जाने 03 शराब भट्टियों को भी नष्ट किया गया है ।

7-आदर्श आचार संहिता के दौरान चुनाव में व्यवधान उत्तपन्न करने के उद्देश्य से चलायी जा रही 03 अवैध असलाह फैक्ट्रियों का भण्डाफोड़ करते हुए कुल 69 अवैध शस्त्र व 105 कारतूस जनपद पुलिस द्वारा बरामद किये गये हैं ।

8-जनपद पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू होंने के बाद से 98 % लाईसेंसी असलाह जमा कराते हुए कुल 23779 लाईसेंसी शस्त्र जमा कराये गये हैं ।

9-आदर्श आचार संहिता के दौरान जनपद में कुल 17 व्यक्तियों के शस्त्र लाईसेंस को निरस्त करने की हेतु रिपोर्ट भेजी गयी हैं जिनके द्वारा क्रय किये गये कारतूसों का दुर्पुयोग किया गया था जबकि मात्र 192 लाईसेंसी धारकों के शस्त्र जमा होंने हेतु शेष हैं जिनको अपना लाईसेंसी शस्त्र जमा करने हेतु नोटिस तामील कराया गया । शस्त्र न जमा करने की स्थिति में लाईसेंस निरस्त करने की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी ।

10-जनपद पुलिस द्वारा आदर्श आचार संहिता के दृष्टिगत कुल 1373 हिस्ट्रीशीटरों के विरूद्ध 110 जी गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की  गयी है ।


नोटः- उक्त कार्यवाही आदर्श आचार संहिता लागु होंने के दिनांक 10 मार्च 2019 से आज दिनांक 15-04-19 तक की हैं । इससे पुर्व भी जनपद पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यवाही की जा चुकी हैं ।

सोशल मीडिया सैल
जनपद फिरोजाबाद ।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।