कानपुर. जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत ने कहा की तुम संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखी जाएगी! किसी ने भी जरा सी गड़बड़ी की उसे जेल भेज दिया जाएगा जिलाधिकारी ने चमनगंज, बाबू पुरवा, नया गंज की संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया! उन्होंने कहा कि अपराधियों पर विशेष नजर रखते हुए प्रभावी कार्रवाई की जाएगी! पिछले चुनाव में लड़ाई झगड़ा करने वाले लोगों को पुलिस ने चिन्हित कर लिया है! उनके खिलाफ शांति भंग के अंदेशे की कार्रवाई चल रही है! सभी सहायक निर्वाचन अधिकारी यह देख ले की मतदान के दिन किसी तरह की दिक्कत ना हो! निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी अक्षय त्रिपाठी, एडीएम सिटी विवेक कुमार श्रीवास्तव और अन्य अफसर मौजूद रहे! ब्यूरो चीफ संतोष मिश्रा
DlightNews

Comments
Post a Comment