Skip to main content

मैनपुरी से कुलदीप यादव की रिपोर्ट

दबंगई 30/04/2019
------------------------------------
दबंगों ने दरोगा पर झोंका फायर, दरोगा ने भागकर बचाई जान
💐💐💐💐💐💐💐💐
गोपालपुर में प्रधान ने दरोगा को दौड़ा दौड़ा कर पीटा
💐💐💐💐💐💐💐💐
दरोगा ने दर्ज कराई रिपोर्ट, एक को गिरफ्तार किया
💐💐💐💐💐💐💐💐
औंछा/ मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर में ग्राम वासी आशाराम पुत्र रामसनेही व आशाराम उर्फ छोटे पुत्र पाल सिंह के बीच मंगलवार सुबह 8 बजे मामूली विवाद के बाद मारपीट हो गई।घटना की सूचना ग्रामीणों ने थाना औंछा पुलिस को दे दी।थाना औंछा की चौकी पड़रिया के प्रभारी विकास भारती व सिपाही दुष्यंत कुमार,मेनपाल,पुष्पेंद्र के साथ गोपालपुर पहुंच गये। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि छोटे ने आशाराम को पीटा है। दरोगा विकास भारती जब छोटे के घर पहुंचे तभी पीछे से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सुधाकर यादव , ब्रजेश यादव अन्य 5-6 अज्ञात साथियों के साथ आ गये और छोटे के पिता पाल सिंह की पिटाई करने लगे चूंकि आशाराम पुत्र रामसनेही ग्राम प्रधान सुधाकर यादव का समर्थक है।पाल सिंह को पिटता देख दरोगा व हमराहियों ने सुधाकर यादव को रोका तो सभी एक जुट होकर दरोगा विकास भारती के साथ हाथापाई कर डंडे से पीटने लगे ।सिपाहियों ने जब सुधाकर को पकड़ लिया तो सुधाकर ने कमर में लगे अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग कर दी और छुड़ा कर भाग गया। सुधाकर यादव बीजेपी से राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव का नाती है और वर्तमान में गोपालपुर गाँव का प्रधान प्रतिनिधि भी है। घटना की सूचना पर औंछा थाना प्रभारी रमाकर सिंह,सीओ कुरावली दद्दन प्रसाद, कुरावली कोतवाली प्रभारी ओमहरी वाजपेयी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने ग्राम प्रधान सुधाकर के भाई ब्रजेश कुमार पुत्र राजेश कुमार व सर्वेश कुमार पुत्र राजबहादुर को हिरासत में लिया है। घटना की रिपोर्ट दरोगा विकास भारती ने सुधाकर, ब्रजेश कुमार पुत्र गण राजेश कुमार निवासी गोपालपुर थाना औंछा के विरुद्ध दर्ज कराई है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।