Skip to main content
दरभंगा में बन रहा राज्य का दूसरा तारामंडल
दरभंगा नगर में 164.00 करोड़ रूपया की लागत से बन रहा तारामंडल

कार्यपाल अभियंता भवन संरचना प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा जानकारी दी गई है

मो सज्जाद बिहार ब्यूरो

दरभंगा :—— मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार द्वारा डेढ़ हजार करोड़ रूपये से अधिक की योजनाओं का आज मुर्तुजापुर जनसभा में समेकित रूप से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया है। इसमें दरभंगा नगर में 164.00 करोड़ रूपया की लागत से बन रहा तारामंडल-सह-विज्ञान संग्रहालय का शिलान्यास भी शामिल है। पटना के बाद राज्य का दूसरा तारामंडल दरभंगा में बनने जा रहा है। इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग, द्वारा कराया जा रहा है।
जिलाधिकारी, दरभंगा डाॅ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा बताया गया है कि यह पूरे उत्तर बिहार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इसके बनने के बाद उत्तर बिहार के लोगों को जिला में ही तारो की दुनिया का सैर करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो जायेगा। इस प्रोजेक्ट के समय पर पूरा करने हेतु तीव्र गति से कार्य चल रहा है।
मुख्यमंत्री द्वारा आज जागरूकता सम्मेलन मेँ दिए गये अपने संबोधन में यह उद्गार व्यक्त किया गया है कि उनके द्वारा जो-जो योजनाएँ शिलान्यास की गई है, उन योजनाओं को निश्चित समय पर पूर्ण कराई जाये।
तारामंडल का निर्माण करा रहे कार्यपाल अभियंता भवन संरचना प्रमण्डल, दरभंगा द्वारा जानकारी दी गई है कि इस तारामंडल में एक थियेटर एवं आॅडिटोरियम भी होगा। इसके साथ ही इसके ऊपरी तल पर एक फूड कोर्ट भी बनेगा जहाँ लोग विभिन्न व्यंजनों का स्वाद ग्रहण कर सकेंगे। बताया गया कि तारामंडल के डोम जहाँ पर कैमरे की नजर से तारों की दुनिया को दिखाई जायेगी, उसकी क्षमता 150 व्यक्तियों के बैठने की होगी। थियेटर एवं आॅडिटोरियम में 300 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता होगी। वहीं फूड कोर्ट में 50 सीट्स होगे। यह महत्वपूर्ण योजना वर्ष 2020-21 में पूरी होगी।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...