Skip to main content
ला स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन 31 दिसंबर को 4.15 बजे अप. होगा।

मो सज्जाद बिहार ब्यूरो

दरभंगा :——- जिला प्रषासन द्वारा ऐतिहासिक दरभंगा जिला का 146 वाॅ स्थापना दिवस समारोह 31 दिसंबर 2019 एवं 01 जनवरी 2020 को धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिला स्थापना दिवस का मुख्य समारोह 31 दिसंबर 2019 को नेहरू स्टेडियम, लहेरियासराय में संपन्न होगा। इस समारोह का विधिवत उद्घाटन 4.15 बजे अप. में किया जायेगा। 4.20 बजे अप. स्वागत गीत एवं 4.25 बजे अप. जिला पदाधिकारी, दरभंगा डाॅ. त्यागराजन एस.एम. द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया जायेगा। तत्काल बाद अन्य माननीय अतिथिगण का संबोधण होगा। 4.50 बजे अप.में इस समारोह को श्री महेष्वर हजारी माननीय जिला प्रभारी मंत्री सह योजना एवं विकास विभाग, बिहार संबोधित करेगे। 5.00 बजे अप. अपर समाहर्ता श्री विभूति रंजन चैधरी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया जायेगा एवं इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी। इसमें अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सह मुषायरा का आयोजन षामिल है। वहीं दिनांक 1 जनवरी 2020 को 5.00 बजे अप. में समाहरणालय परिसर में कैंडिल प्रज्जवलित करने का कार्यक्रम रखा गया है।
इन दिनों पड़ रही अत्यधिक ठंढ की स्थिति को देखते हुए जिला आयोजन समिति द्वारा सर्वसम्मति से पूर्व निर्धारित एथलेटिक प्रतियोगिता, मैराथन दौड़ प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया है।

2. मिथिला चित्रकला प्रतियोगिता में भगवान ठाकुर प्रथम आये।
दरभंगा :दरभंगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक-26.12.2019 से 29.12.2019 तक मिथिला चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें भित्ति चित्र कला प्रतियोगिता में मिर्जापुर दरभंगा के भगवान ठाकुर प्रथम स्थान हासिल किये। दूसरे स्थान पर अहिला,सिनुआरा दरभंगा के रंजीत कुमार सिंह एवं तृतीय स्थान पर बेला, लालबाग के आचार्य भाष्कर रहे। इन सभी विजेताओं को दिनांक 31 दिसंबर को मुख्य समारोह स्थल पर प्रषस्ति पत्र एवं पुरस्कार की राषि देकर सम्मानित किया जायेगा। इसमें प्रथम स्थान वाले विजेता को 5000 रूपये, द्वितीय स्थान वाले को 4000 रूपये एवं तृतीय स्थान वाले विजेता को 3000 हजार रूपये का चेक प्रदान किया जायेगा। भित्ति चित्रकला प्रतियोगिता निर्णायक मंडल में प्रो. विरेेंद्र नारायण सिंह, श्री कृष्ण कुमार कष्यप एवं डाॅ. उमेष कुमार के नाम शामिल हैं।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...