Skip to main content
जनपद प्रतापगढ़ में गंगा के किनारे बसे 18 ग्रामों में होगा गंगा यात्रा का होगा आयोजन
----------------------
जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में आज विकास भवन के सभागार में गंगा यात्रा आयोजन के सम्बन्ध में बैठक की गयी। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि गंगा के किनारे बसने वाले ग्रामों से गंगा यात्रा बिजनौर जनपद से प्रारम्भ होकर बलिया जनपद तक गंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा, जो दिनांक 01.01.2020 से प्रारम्भ होकर 05.01.2020 तक चलेगा। उन्होने बताया कि गंगा यात्रा के आयोजन में मा0 मुख्यमंत्री जी, मंत्रीगण और विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिवों द्वारा गंगा के किनारे वाली ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर गंगा यात्रा के आयोजन में सम्मिलित होना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद प्रतापगढ़ में 18 ग्राम पंचायते जो गंगा के किनारे बसी है उनमें विकास खण्ड कुण्डा अन्तर्गत चौकापारपुर, खमसरा, गोतनी, मऊदारा, करेटी, दिलेरगंज, शाहपुर, मोहद्दीनगर, परसीपुर, जहानाबाद, नौबस्ता, समसपुर, हथिगंवा, कांटी अखैबरपुर तथा विकास खण्ड कालाकांकर अन्तर्गत ग्राम पंचायत हिनाहू, संग्रामपुर, मुरस्सापुर एवं मोहम्मदाबाद उपरहार सम्मिलित है। उन्होने बताया कि इन 18 ग्राम पंचायतों में गंगा यात्रा के समय विभिन्न विभागों द्वारा अनेक कार्यक्रम किये जायेगें जिसमें गंगा की निर्मलता एवं जल संरक्षण से सम्बन्धित निबन्ध, चित्रकला, वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन एवं पर्यावरण जागरूकता अभियान से सम्बन्धित संगोष्ठी का आयोजन जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा कराया जायेगा। गंगा नदी के किनारे 500 मीटर के दायरे को छोड़कर फलदार वृक्ष लगाने हेतु 18 गंगा ग्रामों में कृषकों को प्रेरित कर निःशुल्क पौध उपलब्ध कराने का कार्य जिला उद्यान अधिकारी द्वारा किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने बताया है कि दिनांक 01 जनवरी से 05 जनवरी 2020 तक प्रस्तावित गंगा यात्रा के दौरान गंगा के किनारे स्थित ग्रामों में प्राकृतिक खेती विषय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा जन जागरूकता कार्यक्रम कृषि विभाग द्वारा आयोजित जायेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया जायेगा स्वास्थ्य कैम्प में आयुष्मान योजनान्तर्गत गोल्डेन कार्ड का जनरेशन, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, खून की जांच, मलेरिया आदि की जांच की जायेगी। गंगा के किनारे सभी ग्राम पंचायतों में उपलब्ध संसाधन से खेलकूद की प्रतियोगिता यथा-वालीबाल, कबड्डी एवं एथलेटिक्स विधा की प्रतियोगिताओं व गोष्ठी का आयोजन जिला युवा कल्याण अधिकारी द्वारा किया जायेगा। इस दौरान गंगा नदी के तटवर्ती सभी ग्राम पंचायतों एवं नगर निकाय में पशु आरोग्य मेला का आयोजन एवं अन्य कार्य मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा किये जायेगे। पालीथीन बैग्स पर पूर्ण प्रतिबन्ध के साथ ही माटीकला बोर्ड के उत्पादन को प्रोत्साहन हेतु प्रशिक्षण कार्य उपायुक्त (स्वतः रोजगार) डी0एम0एम0यू0 द्वारा कराया जायेगा। गंगा को सुरक्षित एवं स्वच्छ बनाने के लिये जनजागरण अभियान तथा गोष्ठियां/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग द्वारा कराया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वी0आर अहिरवार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 अरविन्द कुमार श्रीवास्तव सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
----------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित


Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।