Skip to main content
सीएए-एनआरसी-एनपीआर की पूर्णतः वापसी तक छात्र- संगठनों ने किया संघर्ष का एलान.1 जनवरी को संविधान के प्रस्तावना का पाठ, 5 जनवरी को बनाई जाएगी मानव श्रृंखला ,8 जनवरी को छात्र हड़ताल का एलान

मो सज्जाद बिहार ब्यूरो

दरभंगा आज छात्र संगठन AISA AISF,BHIM ARMY,SFI, AIDSO,dmch छात्र ने संयुक्त रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CAA- NPR- NRC खिलाफ और इसे पूर्णतः वापसी तक संघर्ष करने का एलान किया।
संवादाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आइसा के राज्य सह-सचिव संदीप कुमार चौधरी,SFI के राज्य सचिव मुकुल राज,भीम आर्मी के राष्ट्रीय सलाहकार डॉ वीरेंद्र पासवान ‘गुरु जी’,ज्ञानेंद्र पासवान,aisf के जिला अध्यक्ष शशि रंजन प्रताप सिंह,aidso के दयानंद कुमार ने संयुक्त तौर पर कहा कि सीएए-एनआरसी-एनपीआर की पूर्णतः वापसी तक आंदोलन जारी रखने का संकल्प दुहराया. इसके खिलाफ चरणवद्ध संघर्ष की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए छात्र नेताओं ने कहा की 1 जनवरी 2020 को संविधान के प्रस्तावना का सामूहिक प्रस्ताव का पाठ किया जाएगा, 5 जनवरी को पूरे राज्य में मानव श्रृंखला बनाई जाएगी।जबकि आठ जनवरी को सभी छात्र संगठनों ने छात्र हड़ताल का ऐलान किया है।
एनआरसी-सीएए व एनपीआर को वापस लेने की मांग की.वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि आज जब पूरे देश में एनआरसी के खिलाफ बड़ा आंदोलन उठ खड़ा हुआ है, तब देश के प्रधानमंत्री झूठ बोलकर देश की जनता को बरगलाने का काम कर रहे हैं . कह रहे हैं कि एनआरसी पर कोई चर्चा ही नहीं हुई, जबकि गृहमंत्री अमित शाह के सैंकड़ों बयान एनआरसी पर बहुप्रचारित है. अब ये लोग एनपीआर यानि राष्ट्रीय जनगणना रजिस्टर की बात कर रहे हैं. हम इसका भी पुरजोर विरोध करते हैं क्योंकि यह एनआरसी की दिशा में पहला कदम है. इसे हम कभी स्वीकार नहीं करेंगे.
सीएए कानून पूरी तरह धार्मिक भेदभाव पर आधारित है, यह देश के मूल चरित्र के खिलाफ है. यह संविधान की मूल आत्मा व उसकी मौलिक संरचना तथा आजादी के आंदोलन के संपूर्ण मूल्यबोध के खिलाफ है. मोदी-अमित शाह की सरकार की नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी पूरी तरह संविधान की मौलिक संरचना तथा आजादी के आंदोलन के संपूर्ण मूल्यबोध के खिलाफ है. देश के करोड़ों नागरिकों को नागरिकता-विहीन करने की इस साजिश को नाकाम करना होगा. नागरिकता से ही हमारे सारे अधिकार बनते हैं. आज पूरे देश में इसके खिलाफ व्यापक जनप्रतिरोध उठ खड़ा हुआ है. यह स्वागतयोग्य कदम है.
सबसे शर्मनाक यह कि भाजपा व संघ के लोग एनआरसी के खिलाफ चलने वाले आंदेालन को सांप्रदायिक आधार पर दुष्प्रचारित करने का काम कर रहे हैं. हकीकत यह कि आज आजादी के आंदोलन के बाद पहली बार देश के हिंदु-मुसलमान और अन्य धर्मों के लोग एक साथ मिलकर इन काले कानूनों का विरोध कर रहे हैं. भाजपा का सपना इस देश में कभी स्वीकार नहीं होगा. यह देश गांधी, मौलाना अबूल कलाम, अंबेदकर, नेहरू और भगत सिंह का देश है. यह उनके सपने को पूरा करने की लड़ाई है.तमाम कार्यक्रम के सहयोग के लिए सभी राजनीतिक दल को पत्र लिख कर सहयोग करने की अपील करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।