ठंड लगने से कक्षा 12 की छात्रा की हुई मौत
चौडगरा-फतेहपुर-कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मौहार गांव में अपने मामा के यहां रहने वाली श्री बाबा वन बिहारी इंटर कॉलेज मौहार की कक्षा 12 की छात्रा मोना सिंह पुत्री नारेंन्द्र सिंह उर्फ उच्चभान सिंह निवासी टिकरा जो अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। मंगलवार की शाम सर्दी लगने से ठंडी की चपेट में आने के कारण छात्रा को पीएचसी गोपालगंज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने छात्रा की हालत चिंताजनक देखते हुए रेफर किया था। बुधवार को ठंड की चपेट में पूरी तरह से आने के कारण छात्रा की मौत हो गई ।जिसकी सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना मिलते ही घर परिवार में कोहराम मच गया। मां-बाप का रो रो कर बुरा हाल हो गया। धरम वीर सिंह
मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...
Comments
Post a Comment