Skip to main content

बीपीमिश्र रिपोर्टर गोरखपुर

बर्डपुर। नागरिकता संशोधन अधिनियम 2019 के जन जागरण को लेकर भारतीय जनता पार्टी बर्डपुर मंडल के कार्यकर्ताओं की एक आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष नितेश पांडे की अध्यक्षता में मंगलवार को कस्बे में आयोजित की गई । बैठक में मंडल के सेक्टर प्रमुख, मंडल पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारी, सहित तमाम कार्यकर्ताओं को नागरिकता संशोधन अधिनियम के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अभियान के मंडल प्रभारी व जिला योजना समिति के सदस्य फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि नागरिकता संशोधन एक्ट के नाम पर कांग्रेस, सपा, बसपा व अन्य विपक्षी पार्टियां देश में आमजन के बीच भ्रम फैला कर देश की एकता और अखंडता को तार-तार करने का कार्य कर रही है। आप सभी इन अफवाहों पर जरा भी ध्यान ना दें । नागरिकता कानून लोगों को भारतवर्ष की नागरिकता देने का कार्य किया जाना है ना कि देश के मुसलमानों व अल्पसंख्यकों को के नागरिकता छीनने का अधिकार देता है ।परंतु विपक्षी पार्टियां देश के अल्पसंख्यकों के बीच अपनी राजनैतिक पृष्ठभूमि को जिंदा रखने को लेकर उन्हें उनकी नागरिकता समाप्त होने का दुष्प्रचार कर तथा संविधान विरोधी आंदोलन कर देश का माहौल खराब करने का काम कर रहे हैं। हम सभी देश के एक जिम्मेदार नागरिक हैं इस नाते यह हम सभी का कर्तव्य है कि हम सभी इसको कुप्रचार को बचाने और अपने राष्ट्रीय महत्व के दायित्व को निभाने के प्रति संकल्प बद्ध होकर आगे आना होगा। पार्टी के कार्यकर्ता क्षेत्र के प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को नागरिकता संशोधन अधिनियम की जानकारी देते हुए जागरूक करेंगे। मंडल प्रवासी अमित शुक्ला ने कहा कि देश व प्रदेश की कुछ विपक्षी पार्टियां लोगों को गुमराह कर देश व प्रदेश में दंगा भड़का अगर आग में झोंकने का काम कर रही है ।उन्होंने कहा कि यह विधेयक देश की जनता के भावनाओं के अनुरूप देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया है। इस दौरान जिला मंत्री ओमप्रकाश यादव, अजय उपाध्याय, उदयनारायण पाण्डेय,सुरेंद्र यादव,चंद्र प्रकाश धर द्विवेदी,जेपी मौर्या,शिवकुमार मोदनवाल,फूलचंद जायसवल, मोहन चौधरी,राजेन्द्र विश्वकर्मा,रुद्रनारायण चौधरी,विवेक गोस्वामी, संतोBष यादव,उमेश यादव,पवन पाठक,रामनिवास विश्वकर्मा,किशोरीलाल जायसवाल, गंगाराम,हृदय नारायण पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।