दिनांकः 19-12-2019 को समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में 10:30 बजे रानी लक्ष्मीबाई पार्क नगर निगम थाना कोतवाली जनपद गोरखपुर पर श्री प्रह्लाद यादव - जिला अध्यक्ष एवं जियाउल इस्लाम - महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा धरना/प्रदर्शन कर नागरिकता संशोधन कानून का विरोध किया गया । पुलिस द्वारा 34 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाईन गोरखपुर लाया गया जहां कार्यकर्ताओं द्वारा महामहिम राज्यपाल उ0प्र0 को संबोधित 18 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सीटी मजिस्ट्रेट को देने के उपरान्त निजी मुचलके पर रिहा किया गया ।
DlightNews

Comments
Post a Comment