Skip to main content
375000 हजार की चोरी के पांच आरोपी गिरफ्तार 2 दिन की पुलिस रिमांड पर
नीमचसीटी।  दिनांक 5/12 /2019 को फरियादी मोहिनी पति लालचंद सेठिया निवासी भादवामाता ने अपनी दुकान में चोरी के संबंध में एक आवेदन नीमच सिटी थाने पर दीया।फरियादी द्वारा बताया गया कि उसकी दुकान के अंदर पैसे व सोने चांदी के जेवर कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चुराए गए।उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सागर द्वारा आवश्यक निर्देश देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक राकेश मोहन शुक्ला के नेतृत्व में नीमच सिटी थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में एक टीम गठित कर चोरी करने वाले अज्ञात आरोपियों की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई। उक्त टीम के सउनि एनएस चंद्रावत आर देवीलाल डिगा आर माधव हाड़ा द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे फुटेज देखते हुए संदेही लकी पिता नागेश भीम को गिरफ्तार कर  पूछताछ कि गयी।लकी ने  बताया कि राहुल पिता राजु बेरागी, अनिल पिता भगतराम भील, प्रीतम पिता मंगल दास बेरागी, बादल पिता दिनेश भील निवासी भादवामाता के साथ मिलकर चोरी की घटना को कबूल किया। आरोपी राहुल व लकी  दोनों ने फरियादी की दुकान में मास्टर चाबी से ताला खोलकर अंदर घुसे दुकान के अंदर बनी गुप्त बकारी का ताला भी मास्टर चाबी से खोल कर उसके अंदर रखी  सिंदूक का ताला खोलकर उसमें रखी नकदी ₹70000 तथा एक करीब 65 ग्राम सोने का कंदोरा 1  सोने की झुमकी वजन करीब 1 तोला वह 50 ग्राम चांदी की पायल आदि गहने चोरी करना कबूल किया गया। उक्त रुपयों की आपस में पांचों आरोपियों द्वारा बंटवारा कर लिया गया था। पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर नीमच सिटी पुलिस ने उनके कब्जे से नगदी व सोने चांदी के जेवर कीमती करीब 375000 हजार के  जप्त किए जीने आज नीमच न्यायालय में पेश किया गया। और  रिमांड मांगा गया। उक्त कार्रवाई में नीमच सिटी के थाने के थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह राठौर सउनि एन एच चंद्रावत, आरक्षक देवीलाल डिगा, आरक्षक माधव हाडा, आरक्षक अजीत कुमावत का सराहनीय योगदान रहा।

(राकेश शर्मा-मनासा)

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।