Skip to main content
उत्तर भारत में कड़ाके की सर्दी, यूपी के कई शहरों में स्कूलों की छुट्टी



देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण ठंड का दौर जारी है. उत्तर प्रदेश में शीतलहर को देखते हुए कई शहरों के जिलाधिकारी ने सभी सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी के निर्देश दिए हैं.


शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत के कई शहर28 दिसंबर तक जारी रहेगी शीतलहर का कहर

28-29 दिसंबर को 4 डिग्री पहुंच सकता है पारा


देश की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में भीषण ठंड का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों में तापमान गिरने और सर्दी बढ़ने की आशंका जताई है. मौसम विभाग के मुताबिक 28 और 29 दिसंबर को कई शहरों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंच सकता है. साथ ही घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना है.


ठंड बढ़ने की वजह से सहारनपुर में सभी स्कूल बंद


राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत उत्तर प्रदेश के कई शहर कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में हैं. यूपी के सहारनपुर में ठंड काफी बढ़ गई है. तापमान गिरने और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने 26 दिसंबर से अग्रिम आदेश तक सभी सरकारी, गैरसरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं की छुट्टी के निर्देश दिए हैं. जबकि सभी अध्यापक, अध्यापिकाओं को स्कूलों में उपस्थित रहने का आदेश दिया है. डीएम की ओर से सभी शैक्षिक संस्थानों के प्रबंधकों को आदेश जारी किया गया है.

अलीगढ़ में कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल बंद


उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. अलीगढ़ में शीतलहर को देखते हुए डीएम के निर्देश पर कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 28  दिसंबर तक अवकाश की घोषणा कर दी गई है. जिसके मुताबिक अब अलीगढ़ में सोमवार को स्कूल खुलेंगे. बता दें कि उत्तर प्रदेश में ठंड के कारण करीब 18 लोगों की मौत हो चुकी है.


दिल्ली में ठंड ने तोड़ा रिकॉर्ड


राजधानी में ठंड और शीतलहर ने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. दिल्ली में बुधवार को सुबह का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार, शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए हैं. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक इससे राहत की उम्मीद भी नहीं है. आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. वहीं दिन का तापमान भी 15 डिग्री से ऊपर नहीं जाएगा. ऐसे में ठंड का दौर अभी जारी रहेगा.

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।