समाजवादी पार्टी के बेतियाहाता कार्यालय पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 117 वीं जयंती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने किया तथा संचालन निवर्तमान जिला महासचिव जवाहरलाल मौर्या ने किया नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला । निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने कहा कि गांव, गरीब और किसान के शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले चौधरी चरणसिंह खुद को प्रधानमंत्री से ज्यादा एक किसान व सामाजिक कार्यकर्ता मानते थे। किसानों के हित में उनकी कोशिशों की सदैव सराहना हुई। भारत के पांचवें प्रधानमंत्री चरणसिंह की व्यक्तिगत छवि एक ऐसे किसान हितैषी की थी, जो सादा जीवन और उच्च विचार में विश्वास रखता था। भूमि हदबंदी कानून उनके कार्यकाल की प्रमुख विशेषता है।चौधरी साहब महान देशभक्त, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा कुशल प्रशासक थे और उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में देश को अविस्मरणीय सेवाएँ दी। इसके लिए सारा राष्ट्र उनका सदैव ऋणी रहेगा। उन्होंने अपने देश और अपने लोगों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश मे विकास सम्बन्धी प्रयासों को एक नई गति मिली। राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पदों पर काम करते हुए और प्रधानमंत्री के रुप में उन्होंने देश के ऊपर एक अमिट छाप छोड़ी। चौधरी जी जनता की जरूरतों और आकांक्षाओं को भलीभाँति जानते और समझते थे। खेतिहर परिस्थितियों का गूढ़ ज्ञान रखने के कारण ही वे ग्रामीण क्षेत्र के लिए योजनायें एवं नीतियां तैयार करने में प्रमुख भूमिका निभा सके। सामाजिक उद्देश्य के प्रति उनके समर्पण और सामाजिक न्याय में निष्ठा के कारण ही वे लोगों के सम्मान एवं स्नेह के पात्र बने। वे गरीबों, पिछड़े वर्गों और कमजोर लोगों के हितों के प्रबल पक्षधर तथा किसानों के परम हितैषी थे। उन्होंने भारतीय ग्रामीण जीवन के उत्थान एवं खुशहाली के लिए निरन्तर समर्पित होकर कार्य किया। अपने विराट व्यक्तित्व तथा कृतित्व से आधी शताब्दी तक उन्होंने भारत के राजनैतिक एवं सार्वजनिक जीवन को प्रभावित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रुप से निवर्तमान जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव जवाहरलाल मौर्या फिरंगी प्रसाद विशारद डॉ मोहसिन खान अवधेश यादव रजनीश यादव सिंहासन यादव मिर्जा कदीर बेग अशोक यादव रामजतन यादव रामनाथ यादव धर्मराज शर्मा हाजी शकील अंसारी पन्ने लाल पहलवान सत्येंद्र गुप्ता मनोज यादव संजय पहलवान राघवेंद्र तिवारी राजू मैना भाई जयराम यादव राम ललित यादव खरभान यादव अशोक चौधरी चंद्रभान प्रजापति जितेंद्र यादव देवेंद्र भूषण निषाद चंद्रमणि यादव कपिल मुनि यादव संतोष गौड़ करुणानिधान राहुल गुप्ता अजय कनौजिया रणजीत पासवान कंचन श्रीवास्तव दूईजा देवी दूधनाथ मौर्या साधु यादव दिग्विजय पटेल रामप्रवेश यादव विनोद विश्वकर्मा विकास यादव फहीम गुड्डू अफसैन हैदर बेचू लाल साहनी रविंद्र यादव इंद्रासन सिंह मनोज शुक्ला अजय यादव सूर्यनाथ यादव आदि मौजूद रहे
थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+---------------------------------------------------------------- थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

Comments
Post a Comment