Skip to main content
कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने क्षेत्र पंचायत पट्टी की बैठक में 15 परियोजनाओं व मॉडल आवास का किया लोकार्पण,
--------------------
क्षेत्र पंचायत की बैठक में विद्युत विभाग से सम्बन्धित अधिक शिकायते प्राप्त होने पर अधिशासी अभियन्ता विद्युत को शिकायतों के त्वरित गति से निस्तारण के दिये निर्देश,
------------------
कड़ाके की ठण्ड को देखते हुये कैबिनेट मंत्री ने वृद्धजनों को कम्बल का किया वितरण,
------------------
जनपद प्रतापगढ़ के विकास खण्डों में होगा गेस्ट हाउस का निर्माण-कैबिनेट मंत्री मोती सिंह
-----------------
क्षेत्र पंचायत पट्टी की बैठक आज विकास खण्ड पट्टी के सभागार में की गयी जिसमें प्रदेश के ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास विभाग मंत्री राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘‘मोती सिंह’’ सम्मिलित हुये। बैठक के पूर्व में कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने 15 परियोजनाओं व नवनिर्मित मॉडल आवास का लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री मोती सिंह, जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही, मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य ने कड़ाके की ठण्ड को देखते हुये विकास खण्ड के परिसर में व नगर पंचायत पट्टी के कार्यालय में वृद्धजनों को कम्बल का वितरण भी किया। इसी प्रकार उन्होने विकास खण्ड के सभागार में मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को चाभी का वितरण भी किया।
क्षेत्र पंचायत पट्टी की बैठक में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक यदि 03 माह के अन्तराल पर होती रहे तो विभिन्न विभाग से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण त्वरित गति से सम्भव हो सकेगा। उन्होने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक के दौरान विभिन्न विभागों से सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहते है और लोगों की समस्याओं का निस्तारण समयबद्धता के साथ सुनिश्चित करते है। इस दौरान मंत्री ने कहा कि क्षेत्र पंचायत की बैठक में विद्युत विभाग से सम्बन्धित काफी अधिक संख्या में शिकायते प्राप्त हुई है इसके लिये मंत्री ने अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित करते हुये कहा कि जो भी शिकायतें आमजन मानस द्वारा प्राप्त हुई है उन शिकायतों का निस्तारण त्वरित गति से करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि तहसील व नगर पंचायत द्वारा इस कड़ाके की ठण्ड में कम्बल वितरण का जो कार्य किया जा रहा है यह बहुत ही पुनीत का कार्य है। उन्होने कहा कि प्रतापगढ़ जनपद के सभी विकास खण्डों में गेस्ट हाउस के निर्माण का कार्य कराया जायेगा। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के ब्लाकों में प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना से सम्बन्धित जो भी पात्र व्यक्ति हो उनके पात्रता की जांच राजस्व विभाग और विकास खण्ड स्तर से कराकर लाभार्थियों का चयन कर सूची भेजी जाये जिससे कोई भी पात्र व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना से वंचित न रहे। उन्होने कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार का यह लक्ष्य है कि अन्तिम पायदान पर खड़ा पात्र व्यक्ति पक्की छत से वंचित न रहे। पट्टी विधानसभा क्षेत्र के ग्रामसभा में आंगनबाड़ी केन्द्र के निर्माण हेतु प्रस्ताव बनाकर भेजा जाये जिससे प्रत्येक ग्रामसभा में आंगनबाड़ी केन्द्र का निर्माण कार्य हो सके। उन्होने कहा कि प्रत्येक विकास खण्ड में 02 मनरेगा ग्राम का चयन किया गया है और इसके तहत गांव सर्वांगीण विकास किया जायेगा। बाबा बेलखरनाथ धाम को पयर्टन स्थल के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि पट्टी विधानसभा क्षेत्र में किसी भी सड़क पर गड्ढे न हो इसका विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होने कहा कि पट्टी ब्लाक की सड़क का चौड़ीकरण और पट्टी से चिलबिला मार्ग के फोर लेन का निर्माण कार्य जल्द ही प्रारम्भ किया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही ने विकास सम्बन्धी विभिन्न योजनाओं के सम्बन्ध में बिन्दुवार जानकारी दी और मंत्री जी द्वारा दिये गये निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन किये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, ब्लाक प्रमुख पट्टी राकेश सिंह, उपजिलाधिकारी पट्टी डी0पी0 सिंह, नगर पंचायत पट्टी अध्यक्ष खेदनलाल जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यगण सहित अन्य सम्भ्रान्त लोग उपस्थित रहे।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।