Skip to main content
दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी कल से, स्कूली बच्चों ने निकाली पर्यावरण जागरूकता रैली
 जल जीवन का अनमोल रतन, इसे बचाने का करो जतन
 डेढ़ सौ से अधिक बच्चों ने कैनवास पर उकेरे प्रकृति के विविध रंग

मो सज्जाद बिहार ब्यूरो

दरभंगा :—- नॉर्थ बिहार हॉर्टिकल्चर सोसायटी की ओर से आगामी 28 और 29 दिसंबर को आयोजित होने वाली 28 वीं वार्षिक पुष्प प्रदर्शन के लिए लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी का मैदान किसिम-किसिम के फूल- पौधों से सज चुका है। इससे पूर्व आज शुक्रवार को आयोजन स्थल पर स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसके बाद बच्चों, सोसायटी के सदस्यों और एनसीसी कैडेटों ने शहर में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली।
लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी से निकलकर यह रैली हसन चौक, टावर चौक, पूनम सिनेमा रोड, और एम ए आर गर्ल्स हाई स्कूल रोड होते हुए आयोजन स्थल पर पहुंची। रैली में शामिल बच्चे पर्यावरण संरक्षण से जुड़े आकर्षक नारे लगा रहे थे। उनके हाथों में पेड़-पौधे, जंगल, हरियाली और जल को बचाने की अपील से जुड़े कई नारों वाली तख्तियां थी। कुछ छात्रों ने ऐसे ही बड़े-बड़े बैनर भी थाम रखे थे। जुलूस के साथ बैंड बाजा भी था जो पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता जगाने में लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा था। स्कूली बच्चों का यह जुलूस जिस रास्ते से भी गुजरा वहां के लोगों ने अपने घरों से निकलकर इसका स्वागत किया। आसपास के घरों से निकले बच्चों ने भी जुलूस में शामिल बच्चों के नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की। बच्चों के हाथों की तख्तियों पर जो नारे लिखे थे उनमें “पेड़ पौधे मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा भारी कष्ट”, “जल जीवन का अनमोल रतन, इसे बचाने का करो जतन”, “पर्यावरण बचे तो प्राण बचे”, “जल है तो कल है” आदि काफी लोकप्रिय रहे। रैली में एनसीसी से जुड़े कई अधिकारियों के अलावा सोसाइटी की अध्यक्षा डॉ. श्रीमती लता खेतान, महासचिव विनोद कुमार सरावगी के अलावा डॉ. रामबाबू खेतान, राघवेंद्र कुमार, सुनील गामी, मनोज डोकानिया, तरुण मिश्रा, आत्म सराफ, मधु सरावगी, सोनू जैन, कुमुद कुमारी, राधा पोद्दार आदि प्रमुख थे। जुलूस में करीब एक दर्जन स्कूलों के ढाई सौ से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली की समाप्ति के बाद प्रतिभागी बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण से संबंधित वेदरप्रूफ स्टीकर भी दिया गया ताकि वे इसे अपने एवं पड़ोस के घरों के आगे लगाकर आमजन को जागरूक बना सकें।
रैली से पूर्व लक्ष्मेश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में स्कूली बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन से अधिक स्कूलों के करीब डेढ़ सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया। प्रतिभागियों को दो ग्रुपों में बांटा गया था। पहले ग्रुप में कक्षा 1 से 5 तक के छात्र-छात्राओं को अपने स्कूल गार्डन की परिकल्पना को कैनवास पर उतारने की चुनौती थी। दूसरे ग्रुप में कक्षा 6 से 10 के बच्चों को वन्य जीवन अथवा जंगल की तस्वीर बनाने के लिए दिया गया था। प्रतिभागी बच्चों ने कैनवास पर जो चित्र उकेरे उससे उनके अंदर छिपे प्राकृतिक सौन्दर्य का भाव छलक कर बखूबी सामने आया। बच्चों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी एहसास कराया। इन दोनों ग्रुप के प्रतिभागियों में से पांच-पांच को कल उद्घाटन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। राघवेंद्र कुमार के संयोजकत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका जाने-माने आर्टिस्ट प्रो. वीरेंद्र नारायण सिंह ने निभायी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।