Skip to main content

मैट्रिक परीक्षा में जूता पहनना मना, मास्टर भी नहीं ले जायेंगे मोबाइल, सेंटर पहुंचने से पहले जानें ये 10 जरूरी बातें! मो सज्जाद बिहार ब्यूरो पटना:- बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा सोमवार यानी की 17 फरवरी से शुरू होने जा रही है. यह परीक्षा 24 फ़रवरी तक चलेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक इसबार की परीक्षा में तकरीबन 15 लाख 29 हजार 393 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे. सूबे में मैट्रिक के एग्जाम के लिए कुल 1368 सेंटर बनाये गए हैं. परीक्षार्थियों को जूता पहनने पर भी रोक लगा दी गई है. इंटर की परीक्षा में भी ऐसी व्यववस्था की गई थी. शिक्षक के भी मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगायी गई है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा में ओएमआर सीट पर परीक्षार्थियों की तस्वीर होंगी. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि परीक्षा में सभी जिलों में दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. उन्होंने बताया कि 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक तैनात रहेंगे और परीक्षार्थियों का 2 बार फिसकिंग किया जायेगा. इस परीक्षा में दो-दो बार छात्रों की जांच की जाएगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में सभी सेंटरों पर 200 मीटर के अंदर धारा 144 लागू रहेगी. इलेक्ट्रॉनिक गजट का इस्तेमाल नहीं होगा. एग्जाम से 10 मिनट पहले परीक्षार्थियों को सेंटर पहुंचाना अनिवार्य है. दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी. मैट्रिक परीक्षा की 10 जरूरी बातें 1. परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक हर हाल में सेंटर पहुंचे 2. 17 फरवरी से से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा 3. एडमिट कार्ड में डिटेल और फोटो में गलती होने पर भी देंगे परीक्षा 4. इस बार उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट पर रहेगा परीक्षार्थियों का फोटो 5. आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आई कार्ड और पासपोर्ट की अटेस्टेड कॉपी दिखाकर दे सकते हैं परीक्षा 6. मास्टर भी नहीं ले जायेंगे मोबाइल 7. जूता-चप्पल, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर सख्त पाबंदी 8. सभी जिलों में 4 -4 मॉडल सेंटर केंद्र बनाए गए हैं, जहां सिर्फ महिलाएं रहेंगी 9. इस साल परीक्षा में 15,29,393 परीक्षार्थी होंगे शामिल 10. कुल 1368 सेंटर पर होगा मैट्रिक का एग्जाम

मैट्रिक परीक्षा में जूता पहनना मना, मास्टर भी नहीं ले जायेंगे मोबाइल, सेंटर पहुंचने से पहले जानें ये 10 जरूरी बातें!
मो सज्जाद बिहार ब्यूरो

पटना:- बिहार बोर्ड मैट्रिक की परीक्षा सोमवार यानी की 17 फरवरी से शुरू होने जा रही है. यह परीक्षा 24 फ़रवरी तक चलेगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के मुताबिक इसबार की परीक्षा में तकरीबन 15 लाख 29 हजार 393 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे. सूबे में मैट्रिक के एग्जाम के लिए कुल 1368 सेंटर बनाये गए हैं. परीक्षार्थियों को जूता पहनने पर भी रोक लगा दी गई है. इंटर की परीक्षा में भी ऐसी व्यववस्था की गई थी. शिक्षक के भी मोबाइल ले जाने पर पाबंदी लगायी गई है.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक परीक्षा में ओएमआर सीट पर परीक्षार्थियों की तस्वीर होंगी. बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि परीक्षा में सभी जिलों में दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी तैनात रहेंगे. उन्होंने बताया कि 25 परीक्षार्थियों पर एक वीक्षक तैनात रहेंगे और परीक्षार्थियों का 2 बार फिसकिंग किया जायेगा. इस परीक्षा में दो-दो बार छात्रों की जांच की जाएगी.
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में सभी सेंटरों पर 200 मीटर के अंदर धारा 144 लागू रहेगी. इलेक्ट्रॉनिक गजट का इस्तेमाल नहीं होगा. एग्जाम से 10 मिनट पहले परीक्षार्थियों को सेंटर पहुंचाना अनिवार्य है. दो पालियों में परीक्षा ली जाएगी.


मैट्रिक परीक्षा की 10 जरूरी बातें
1. परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले तक हर हाल में सेंटर पहुंचे
2. 17 फरवरी से से 24 फरवरी तक होगी परीक्षा
3. एडमिट कार्ड में डिटेल और फोटो में गलती होने पर भी देंगे परीक्षा
4. इस बार उत्तर पुस्तिका और ओएमआर शीट पर रहेगा परीक्षार्थियों का फोटो
5. आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, वोटर आई कार्ड और पासपोर्ट की अटेस्टेड कॉपी दिखाकर दे सकते हैं परीक्षा
6. मास्टर भी नहीं ले जायेंगे मोबाइल
7. जूता-चप्पल, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस पर सख्त पाबंदी
8. सभी जिलों में 4 -4 मॉडल सेंटर केंद्र बनाए गए हैं, जहां सिर्फ महिलाएं रहेंगी
9. इस साल परीक्षा में 15,29,393 परीक्षार्थी होंगे शामिल
10. कुल 1368 सेंटर पर होगा मैट्रिक का एग्जाम

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।