Skip to main content

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से बरेली रेफर। मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर। दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने आनन फानन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया,लेकिन युवक की हालत सीरियस होते देख डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया। परिजनों द्वारा अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई। जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उखली में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में सोमवीर उर्फ पुल्लन पुत्र गुंज पाल सिंह गंभीर घायल हो गया।बताया जाता है कि बीते दिवस सोमवीर का पुत्र गोविंद उर्फ चिंटू घास काटने खेतों पर गया था। तभी अभिषेक पुत्र इवरान उर्फ छंगे भी खेतों की तरफ पहुंच गया तब उसने देखा कि गोविंद उसी के खेत में घास काट रहा है। तो उसने घास काटने से मना किया तब गोविंद ने कहा कि मै तुम्हारे खेत घास नहीं काट रहा हूं बल्कि खेत की मेड पर घास काट रहा हूं। अभिषेक ने गोविंद का हसिया छीनने की कोशिश की तभी दोनों में छीना झपटी होने लगी और अभिषेक को हसीया लग जाने से चोट लग गई लेकिन ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया। सोमवीर के चरेरे भाई दिनेश सिंह ने मीडिया को बताया कि आज सोमवीर उर्फ पूल्लन पुत्र गुंज पाल सिंह गली में जा रहे थे तभी इसी मामले को लेकर,रतीभान सिंह और इवरान ने मिलकर सोमवीर पर धार दार हसिया से प्रहार कर दिया हसिया पेट में लगने से सोमवीर खून से लथपथ हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में सोमवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां हालत सीरियस होते देख डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया,बरेली के मेडिसिटी अस्पताल में सोमवीर का इलाज चल रहा है।दिनेश सिंह ने बताया कि अभी हालत सीरियस बनी हुई है।परिजनों द्वारा समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल से बरेली रेफर।

मीरानपुर कटरा/शाहजहांपुर।
दो पक्षों में हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।परिजनों ने आनन फानन ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया,लेकिन युवक की हालत सीरियस होते देख डॉक्टरों ने बरेली रेफर कर दिया।
परिजनों द्वारा अभी तक पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उखली में दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट में सोमवीर उर्फ पुल्लन पुत्र गुंज पाल सिंह गंभीर घायल हो गया।बताया जाता है कि बीते दिवस सोमवीर का पुत्र गोविंद उर्फ चिंटू घास काटने खेतों पर गया था। तभी अभिषेक पुत्र इवरान उर्फ छंगे भी खेतों की तरफ पहुंच गया तब उसने देखा कि गोविंद उसी के खेत में घास काट रहा है। तो उसने घास काटने से मना किया तब गोविंद ने कहा कि मै तुम्हारे खेत घास नहीं काट रहा हूं बल्कि खेत की मेड पर घास काट रहा हूं।
अभिषेक ने गोविंद का हसिया छीनने की कोशिश की तभी दोनों में छीना झपटी होने लगी और अभिषेक को हसीया लग जाने से चोट लग गई लेकिन ग्रामीणों ने किसी तरह मामला शांत करा दिया।
सोमवीर के चरेरे भाई दिनेश सिंह ने मीडिया को बताया कि आज सोमवीर उर्फ पूल्लन पुत्र गुंज पाल सिंह गली में जा रहे थे तभी इसी मामले को लेकर,रतीभान सिंह और इवरान ने मिलकर सोमवीर पर धार दार हसिया से प्रहार कर दिया हसिया पेट में लगने से सोमवीर खून से लथपथ हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए।सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन फानन में सोमवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।जहां हालत सीरियस होते देख डॉक्टरों ने उसे बरेली रेफर कर दिया,बरेली के मेडिसिटी अस्पताल में सोमवीर का इलाज चल रहा है।दिनेश सिंह ने बताया कि अभी हालत सीरियस बनी हुई है।परिजनों द्वारा समाचार लिखे जाने तक पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।