Skip to main content

शनिदेव चौकी प्रभारी एस के मिश्रा एवं राजस्व विभाग की टीम ने हटवाया अवैध कब्जा। 🔥विश्वनाथगंज बाजार के समीप नाले के जमीन पर हो रहा था अवैध निर्माण। 🔥विश्वनाथगंज प्रतापगढ़। हाइवे के किनारे नाले की जमीन पर हुये अवैध कब्जे को स्थानीय पुलिस ने राजस्व टीम के साथ खाली कराया। मामला मान्धाता क्षेत्र के विश्वनाथगंज बाजार के पास का है। बताया जाता है कि स्थानीय बाजार में किराए के मकान में रहकर पत्थर की वस्तुएं बनाने वाले एक व्यक्ति द्वारा कुछ वर्ष पूर्व सहेरुआ गांव में हाइवे के पुल के समीप ग्राम समाज की जमीन पट्टे पर लेकर मकान बनाने की तैयारी कर रहा था। उसने पट्टे की जमीन पर निर्माण करने की जगह हाईवे के किनारे नाले के जमीन पर अवैध कब्जा कर छप्पर रखकर सपरिवार रहना शुरू कर दिया और नया निर्माण पुनः करने लगा। कुछ दिन पूर्व की गई शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने जब विवादित जमीन की पैमाइश की तो जमीन नाले की निकली। राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार की दोपहर शनिदेव चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंचकर किए गए अवैध कब्जे को हटवा कर नाले की जमीन को खाली करवाया मौके पर कानूनगो क्षेत्रीय लेखपाल व शनिदेव चौकी प्रभारी एस के मिश्रा अपने दलबल के साथ मौजूद रहे।

शनिदेव चौकी प्रभारी एस के मिश्रा एवं  राजस्व विभाग की टीम ने हटवाया अवैध कब्जा।

 

🔥विश्वनाथगंज बाजार के समीप नाले के जमीन पर हो रहा था अवैध निर्माण।


🔥विश्वनाथगंज प्रतापगढ़।

हाइवे के किनारे नाले की जमीन पर हुये अवैध कब्जे को स्थानीय पुलिस ने राजस्व टीम के साथ खाली कराया। मामला मान्धाता क्षेत्र के  विश्वनाथगंज बाजार के पास का है। बताया जाता है कि स्थानीय बाजार में किराए के मकान में रहकर पत्थर की वस्तुएं बनाने वाले एक व्यक्ति द्वारा कुछ वर्ष पूर्व  सहेरुआ गांव में हाइवे के पुल के समीप ग्राम समाज की जमीन पट्टे पर लेकर मकान  बनाने की तैयारी कर रहा था।  उसने पट्टे की जमीन पर निर्माण करने की जगह हाईवे के किनारे नाले के जमीन पर अवैध कब्जा कर छप्पर रखकर सपरिवार रहना शुरू कर दिया और नया निर्माण पुनः करने लगा।  कुछ दिन पूर्व की गई शिकायत के आधार पर राजस्व विभाग की टीम ने जब विवादित जमीन की पैमाइश की तो जमीन नाले की निकली। राजस्व विभाग की टीम शुक्रवार की दोपहर शनिदेव चौकी इंचार्ज के साथ मौके पर पहुंचकर किए गए अवैध कब्जे को हटवा कर नाले की जमीन को खाली करवाया मौके पर कानूनगो क्षेत्रीय लेखपाल व शनिदेव चौकी प्रभारी एस के मिश्रा अपने दलबल  के साथ मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...