Skip to main content
जिलाधिकारी ने भदेश्वर इण्टर कालेज डेरवा के परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
-----------------
परीक्षा केन्द्र के निरीक्षण के दौरान कक्ष में अंधेरा व परीक्षा ड्यिटी में लगाये गये कक्ष निरीक्षक अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक से मांगा स्पष्टीकरण व अनुपस्थित शिक्षकों के वेतन भुगतान पर लगायी रोक

----------------
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् प्रयागराज द्वारा संचालित इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2020 के दृष्टिगत जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार ने आज द्वितीय पाली इण्टरमीडिएट के अंग्रेजी विषय की परीक्षा में जनपद प्रतापगढ़ के भदेश्वर इण्टर कालेज डेरवा के परीक्षा केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा केन्द्र के निरीक्षण में जिलाधिकारी ने कक्ष में अंधेरा पाया व दो कक्ष में दो-दो शिक्षक ड्यिटी पर तैनात थे व अन्य 5 अन्य कक्ष में 1-1 शिक्षक ड्यिटी पर तैनात थे, ड्यिटी पर तैनात शिक्षक अपना परिचय पत्र भी नही लगाये गये थे जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक से स्पष्टीकरण हेतु निर्देशित किया। परीक्षा केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान यह तथ्य संज्ञान में आया कि परीक्षा ड्यिटी में लगाये गये 03 कक्ष निरीक्षक प्राची बघेल प्राथमिक विद्यालय त्रिलोकपुर, सत्येन्द्र बहादुर सिंह इण्टर कालेज राजापुर व मो0 अख्तर प्राथमिक विद्यालय डेरवा अनुपस्थित थे जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित शिक्षकों के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने इस दौरान परीक्षा केन्द्र में लगे सी0सी0टी0वी0 का भी अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार भी उपस्थित रहे।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।