Skip to main content

उपमुख्यमंत्री ने 11221 लाख लागत की 45 सड़कों के कार्यो का किया शिलान्यास -------------------- सबका साथ सबका विकास के तहत प्रदेश का हो रहा है चहुमुखी विकास-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ----------------- प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कुण्डा क्षेत्र अन्तर्गत राजापुर बिन्धन पहुॅचकर कार्यक्रम स्थल पर 11221 लाख रूपये लागत की कुल 45 सड़कों के कार्यो का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होने सम्बोधित करते हुये कहा कि यहां के लोगों की प्रमुख समस्या राजापुर बिन्धन से ढिंगवस मार्ग है, इस समस्या के निराकरण हेतु उन्होने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि एक सप्ताह के अन्दर सड़कों के आगणन को तैयार कर लिया जाये और टेण्डर निकालकर सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारम्भ किया जाये। उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिन सड़कों के शिलान्यास का कार्य आज किया जा रहा है उन सड़कों के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करके पूर्ण कर लिये जाये। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर है और प्रदेश का चहुमुखी विकास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की गयी है और यू0पी0 बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन कराने हेतु सरकार कृत संकल्प है। नकलविहीन परीक्षा में उत्तीर्ण हुये छात्र जो प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनायेगें उन छात्रों के घर तक पक्की सड़क डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम गौरव पथ के नाम से निर्मित की जायेगी। उन्होने कहा कि सबका साथ सबका विकास हो इसके लिये प्रदेश सरकार ने 2011 की जनगणना में जिन ग्रामसभाओं की आबादी 250 थी उन ग्रामसभाओं को पक्की सड़क से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है, प्रदेश के 1557 गांवों को चयनित किया गया है जिसमें प्रतापगढ़ के 51 गांवों के 46 सड़कों को 28 करोड़ की लागत से निर्मित कर जोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होने कहा कि हाईवे के किनारे बसे गांव जो 5 किमी0 के दायरे में आते है उन्हें भी पक्की सड़कों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जिसमें प्रतापगढ़ जनपद के 71 गांव सम्मिलित है। प्रतापगढ़ जनपद में 09 पुल का निर्माण कार्य भी चल रहा है जो शीघ्र बनकर तैयार होगा और लोगों के आवागमन को सुगम बनायेगा। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है, भारत देश में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने आगमन पर कहा कि दुनिया में बहुत से देश है पर उनमें से भारत महत्वपूर्ण देश है। भारत देश की सेना दुनिया की शक्तिशाली सेना है जो पाकिस्तान में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की कार्यवाही कर वापस आयी। उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान अमर पाल मौर्य के यहां शिवमन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होकर पूजा/अर्चना की। उन्होने इस दौरान कहा कि शिवमन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा व श्रीमद् भागवत कथा के शुभ अवसर पर सम्मिलित होकर अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहा हूॅ। श्रीमद् भागवत कथा में लोग यहां पर आकर अमृत रस का पान कर रहे है और अपने जीवन को धन्य बना रहे है क्योंकि जो भी श्रीमद् भागवत कथा को भाव के साथ सुनता है भगवान उनकी मनोकामना को पूर्ण करते है। प्रारम्भ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का हेलीपैड पर सांसद संगम लाल गुप्ता, जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, मंत्री महेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, अमर पाल मौर्य सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया। ------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

उपमुख्यमंत्री ने 11221 लाख लागत की 45 सड़कों के कार्यो का किया शिलान्यास
--------------------
सबका साथ सबका विकास के तहत प्रदेश का हो रहा है चहुमुखी विकास-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
-----------------
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज कुण्डा क्षेत्र अन्तर्गत राजापुर बिन्धन पहुॅचकर कार्यक्रम स्थल पर 11221 लाख रूपये लागत की कुल 45 सड़कों के कार्यो का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होने सम्बोधित करते हुये कहा कि यहां के लोगों की प्रमुख समस्या राजापुर बिन्धन से ढिंगवस मार्ग है, इस समस्या के निराकरण हेतु उन्होने तत्काल लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि एक सप्ताह के अन्दर सड़कों के आगणन को तैयार कर लिया जाये और टेण्डर निकालकर सड़क के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारम्भ किया जाये। उप मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिन सड़कों के शिलान्यास का कार्य आज किया जा रहा है उन सड़कों के निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ करके पूर्ण कर लिये जाये। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में देश एवं प्रदेश विकास के पथ पर निरन्तर अग्रसर है और प्रदेश का चहुमुखी विकास किया जा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा बिजली आपूर्ति की समुचित व्यवस्था की गयी है और यू0पी0 बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन कराने हेतु सरकार कृत संकल्प है। नकलविहीन परीक्षा में उत्तीर्ण हुये छात्र जो प्रदेश की मेरिट सूची में अपना स्थान बनायेगें उन छात्रों के घर तक पक्की सड़क डा0 ए0पी0जे0 अब्दुल कलाम गौरव पथ के नाम से निर्मित की जायेगी। उन्होने कहा कि सबका साथ सबका विकास हो इसके लिये प्रदेश सरकार ने 2011 की जनगणना में जिन ग्रामसभाओं की आबादी 250 थी उन ग्रामसभाओं को पक्की सड़क से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया है, प्रदेश के 1557 गांवों को चयनित किया गया है जिसमें प्रतापगढ़ के 51 गांवों के 46 सड़कों को 28 करोड़ की लागत से निर्मित कर जोड़ने का कार्य किया गया है। उन्होने कहा कि हाईवे के किनारे बसे गांव जो 5 किमी0 के दायरे में आते है उन्हें भी पक्की सड़कों से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है जिसमें प्रतापगढ़ जनपद के 71 गांव सम्मिलित है। प्रतापगढ़ जनपद में 09 पुल का निर्माण कार्य भी चल रहा है जो शीघ्र बनकर तैयार होगा और लोगों के आवागमन को सुगम बनायेगा। उन्होने कहा कि मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है, भारत देश में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने आगमन पर कहा कि दुनिया में बहुत से देश है पर उनमें से भारत महत्वपूर्ण देश है। भारत देश की सेना दुनिया की शक्तिशाली सेना है जो पाकिस्तान में जाकर सर्जिकल स्ट्राइक की कार्यवाही कर वापस आयी।
उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान अमर पाल मौर्य के यहां शिवमन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित होकर पूजा/अर्चना की। उन्होने इस दौरान कहा कि शिवमन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा व श्रीमद् भागवत कथा के शुभ अवसर पर सम्मिलित होकर अपने आपको गौरान्वित महसूस कर रहा हूॅ। श्रीमद् भागवत कथा में लोग यहां पर आकर अमृत रस का पान कर रहे है और अपने जीवन को धन्य बना रहे है क्योंकि जो भी श्रीमद् भागवत कथा को भाव के साथ सुनता है भगवान उनकी मनोकामना को पूर्ण करते है। प्रारम्भ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी का हेलीपैड पर सांसद संगम लाल गुप्ता, जिलाधिकारी डा0 रूपेश कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, मंत्री महेन्द्र सिंह के प्रतिनिधि दिनेश शर्मा, अमर पाल मौर्य सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
-------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...