Skip to main content

**शाहजहांपुर पुलिस द्वारा किया गया बलवा ड्रिल का रिहर्सल**--जनपद पुलिस हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार : एसपीशाहजहांपुर। पुलिस लाइन में परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. एस. चन्नप्पा ने समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ व मौजूदगी में बलवा ड्रिल का रिहर्सल करवाया। कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण के लिए उक्त बलवा ड्रिल सुबह 7 बजे से प्रारम्भ होकर डेढ़ घंटे तक चली, जिसमे पुलिस अधीक्षक द्वारा दगां नियंत्रण उपकरणों का उपयोग करते हुये प्रशिक्षण दिया तथा बलवा नियंत्रण के लिए भीड़ पर पानी का बौछार, आंसू गैस के गोले छोड़ने, केन चार्ज, लाठी चार्ज फिर फायरिंग का सिलसिलेवार अभ्यास करवाया गया। आगजनी और लोगों के घायल होने की स्थिति में मदद के लिए फायरब्रिगेड और एम्बुलेंस भी अभ्यास में शामिल हुई। पुलिस अधीक्षक ने समस्त अधि./ कर्मचारियों को बताया कि किस परिस्थिति में क्या निर्णय लेना है और क्या कार्रवाई की जानी है। साथ ही जरूरत पड़ने पर एक्शन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की भी जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी। पुलिस अधीक्षक ने इस सम्बन्ध में कहा कि यह प्रशिक्षण/रिहर्सल कार्यक्रम लगातार आगे भी किये जाते रहेंगे जिससे जनपद पुलिस किसी भी स्थिति एवं परिस्थितियों से निपटने हेतु पूर्ण रूप से दक्ष रहे। उक्त कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त एएसपी/क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। तदोपरांत पुलिस लाइन मे आर.टी.सी. मैस, बेरक,प्रांगण का निरीक्षण किया व निर्माणाधीन भवन के कार्य को देखा उसके उपरांत मैस का खाना खाकर खाने की गुणवत्ता को चेक किया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गये ।

**शाहजहांपुर पुलिस द्वारा किया गया बलवा ड्रिल का रिहर्सल**

--जनपद पुलिस हर परिस्थितियों से निपटने के लिए तैयार : एसपी

शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में परेड के दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. एस. चन्नप्पा ने समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारी व थाना प्रभारीगण के साथ व मौजूदगी में बलवा ड्रिल का रिहर्सल करवाया। कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण के लिए उक्त बलवा ड्रिल सुबह 7 बजे से प्रारम्भ होकर डेढ़ घंटे तक चली, जिसमे पुलिस अधीक्षक द्वारा दगां नियंत्रण उपकरणों का उपयोग करते हुये प्रशिक्षण दिया तथा बलवा नियंत्रण के लिए भीड़ पर पानी का बौछार, आंसू गैस के गोले छोड़ने, केन चार्ज, लाठी चार्ज फिर फायरिंग का सिलसिलेवार अभ्यास करवाया गया। आगजनी और लोगों के घायल होने की स्थिति में मदद के लिए फायरब्रिगेड और एम्बुलेंस भी अभ्यास में शामिल हुई। पुलिस अधीक्षक ने समस्त अधि./ कर्मचारियों को बताया कि किस परिस्थिति में क्या निर्णय लेना है और क्या कार्रवाई की जानी है। साथ ही जरूरत पड़ने पर एक्शन के लिए अपनाई जाने वाली प्रक्रिया की भी जानकारी विस्तार पूर्वक दी गयी। पुलिस अधीक्षक ने इस सम्बन्ध में कहा कि यह प्रशिक्षण/रिहर्सल कार्यक्रम लगातार आगे भी किये जाते रहेंगे जिससे जनपद पुलिस किसी भी स्थिति एवं परिस्थितियों से निपटने हेतु पूर्ण रूप से दक्ष रहे। उक्त कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण, समस्त एएसपी/क्षेत्राधिकारी नगर व थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी व पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे। तदोपरांत पुलिस लाइन मे आर.टी.सी. मैस, बेरक,प्रांगण का निरीक्षण किया व निर्माणाधीन भवन के कार्य को देखा उसके उपरांत मैस का खाना खाकर खाने की गुणवत्ता को चेक किया एवं संबंधित को आवश्यक निर्देश दिये गये ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।