Skip to main content

*राजगढ़ से जितेन्द्र की रिपोर्ट* इंदौर रोड पर हादसा - करनवास के पास शेरपुरा जोड़ के पास हुआ हादसा, अंगूर से भरा हुआ ट्रक असंतुलित ब्यावरा. नेशनल हाईवे क्रमांक-तीन पर करनवास से लगे शेरपुरा जोड़ के पास रविवार को हुए हादसे में बाइक पर बैठे दंपती, उनकी मां घायल हो गए। साथ ही उनके साथ ही बैठी एक चार माह की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई। जानकारी के अनुसार सारंगपुर से ब्यावरा अपने परिवार के साथ आ रहा बाइक सवार पीछे से आ रहे अंगूर के ट्रक (एआरजे14जीके7038) से छूटी रस्सी में उलझ गया। इससे अंसुतलित होकर ट्रक आगे जा गिरा और बाइक पर बैठा राहुल पिता रमेश पुष्पद (36) निवासी भेरू दरवाजा, सारंगपुर, पत्नी राधाबाई (30) और मां तुसलीबाई (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं। खास बात यह है कि बाइक पर ही उनकी गोदी में महज चार माह की आरुषि भी थी लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से राधाबाई को गंभीर चोटें होने के कारण भोपाल रेफर कर दिया गया। करनवास पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ धारा-279, 337 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। टक्कर मारने वाला ट्रक चालक नासिक से अंगूर भरकर यूपी के आगरा जा रहा था। रस्सी के साथ घसीटाते आए बाइक सवार प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रहे ट्रक के पीछे बंदा रस्सा अचानक निकलकर बाइक वालों पर गिर गया। इससे करीब वे 500 मीटर तक उसके साथ घसीटाते हुए आए। इस बीच ट्रक वाले ने उन्हें बचाने में संतुलन खो दिया और आगे जाकर ट्रक पलट गया। इसमें भी बाइक सवार चपेट में आ गए और उन्हें गंभीर चोटें आई। हालांकि थोड़ा सा आगे और ट्रक जाता तो पूरा परिवार ट्रक में दब जाता, गनीमत रही कि कुछ समय की देरी रही।

*राजगढ़ से जितेन्द्र की रिपोर्ट*


इंदौर रोड पर हादसा
- करनवास के पास शेरपुरा जोड़ के पास हुआ हादसा, अंगूर से भरा हुआ ट्रक असंतुलित

ब्यावरा. नेशनल हाईवे क्रमांक-तीन पर करनवास से लगे शेरपुरा जोड़ के पास रविवार को हुए हादसे में बाइक पर बैठे दंपती, उनकी मां घायल हो गए। साथ ही उनके साथ ही बैठी एक चार माह की बच्ची को खरोंच तक नहीं आई।

जानकारी के अनुसार सारंगपुर से ब्यावरा अपने परिवार के साथ आ रहा बाइक सवार पीछे से आ रहे अंगूर के ट्रक (एआरजे14जीके7038) से छूटी रस्सी में उलझ गया। इससे अंसुतलित होकर ट्रक आगे जा गिरा और बाइक पर बैठा राहुल पिता रमेश पुष्पद (36) निवासी भेरू दरवाजा, सारंगपुर, पत्नी राधाबाई (30) और मां तुसलीबाई (45) गंभीर रूप से घायल हो गईं।


खास बात यह है कि बाइक पर ही उनकी गोदी में महज चार माह की आरुषि भी थी लेकिन उसे खरोंच तक नहीं आई। घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से राधाबाई को गंभीर चोटें होने के कारण भोपाल रेफर कर दिया गया।

करनवास पुलिस ने टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ धारा-279, 337 सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। टक्कर मारने वाला ट्रक चालक नासिक से अंगूर भरकर यूपी के आगरा जा रहा था।

रस्सी के साथ घसीटाते आए बाइक सवार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पीछे से आ रहे ट्रक के पीछे बंदा रस्सा अचानक निकलकर बाइक वालों पर गिर गया। इससे करीब वे 500 मीटर तक उसके साथ घसीटाते हुए आए।

इस बीच ट्रक वाले ने उन्हें बचाने में संतुलन खो दिया और आगे जाकर ट्रक पलट गया। इसमें भी बाइक सवार चपेट में आ गए और उन्हें गंभीर चोटें आई। हालांकि थोड़ा सा आगे और ट्रक जाता तो पूरा परिवार ट्रक में दब जाता, गनीमत रही कि कुछ समय की देरी रही।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।