Skip to main content

लालगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में 112 फरियादी आये, 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण ------------------ जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील लालगंज में आयोजित किया गया। लालगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 112 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 12 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आज कुल प्राप्त 112 शिकायतों में से 42 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 18, विकास विभाग से 11, समाज कल्याण से 03 एवं 38 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की जो शिकायतें प्राप्त हो रही है इन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो जाना चाहिये। शिकायतों के निस्तारण में जो आख्या अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा प्राप्त होती है उस आख्या का परीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाये कि जो आख्या प्राप्त हो रही है वह गुणवत्तापूर्ण है कि नही क्योंकि गलत आख्या प्राप्त होने पर शिकायतों का निस्तारण नही हो पाता और शिकायकर्ता द्वारा बार-बार शिकायत को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत किया जाता है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया जायेगा, अतः सभी अधिकारीगण शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण बहुत ही गम्भीरता के साथ लेकर जनता की शिकायतों का समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, उपजिलाधिकारी लालगंज सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। --------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

लालगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में 112 फरियादी आये, 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण
------------------
  जन सामान्य की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित गति के साथ निस्तारण हो सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिये उत्तर प्रदेश सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह की अध्यक्षता में आज सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील लालगंज में आयोजित किया गया। लालगंज सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 112 फरियादी अपनी समस्याओं के निस्तारण हेतु उपस्थित हुये जिनमें से 12 शिकायतें इस प्रकृति की पायी गयी जिनका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। आज कुल प्राप्त 112 शिकायतों में से 42 शिकायतें राजस्व विभाग से, पुलिस विभाग से 18, विकास विभाग से 11, समाज कल्याण से 03 एवं 38 अन्य विभागों से सम्बन्धित शिकायते सम्पूर्ण समाधान दिवस में आयी।
जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुये कहा कि आज के सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनता की जो शिकायतें प्राप्त हो रही है इन शिकायतों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण तरीके से हो जाना चाहिये। शिकायतों के निस्तारण में जो आख्या अधीनस्थ अधिकारियों द्वारा प्राप्त होती है उस आख्या का परीक्षण जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अनिवार्य रूप से किया जाये कि जो आख्या प्राप्त हो रही है वह गुणवत्तापूर्ण है कि नही क्योंकि गलत आख्या प्राप्त होने पर शिकायतों का निस्तारण नही हो पाता और शिकायकर्ता द्वारा बार-बार शिकायत को सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्रस्तुत किया जाता है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही को बहुत ही गम्भीरता के साथ लिया जायेगा, अतः सभी अधिकारीगण शासन की मंशा के अनुरूप सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण बहुत ही गम्भीरता के साथ लेकर जनता की शिकायतों का समयबद्धता के साथ निस्तारण सुनिश्चित करें।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य, उपजिलाधिकारी लालगंज सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
---------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित


Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।