Skip to main content

मधुबनी दो दिवसीय ई गवर्नेंस सूचना सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन ! मो सज्जाद बिहार ब्यूरो मधुबनी:- राष्ट्रीय इलेक्ट्राॅनिक एवं सूचना प्रावैधिकी संस्थान, भारत सरकार(एन0आई0ई0एल0आई0टी0) के द्वारा मंगलवार को डी0आर0डी0ए0 स्थित सभागार में श्री अजय कुमार सिंह, उप-विकास आयुक्त, मधुबनी एवं श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रभारी, अपर समाहर्ता, मधुबनी के द्वारा दो दिवसीय ई-गवर्नेंस जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रभारी, अपर समाहत्र्ता, मधुबनी, श्री सुधीर कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, मधुबनी, श्री आलोक नंदन सिंह, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, मधुबनी, श्री बुद्धप्रकाश, भूमि सुधार उप-समाहत्र्ता, सदर मधुबनी, श्रीमती रेणु कुमारी, प्रभारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी, प्रशिक्षक के रूप में श्री विशाल कुमार, परियोजना प्रबंधक, श्री यशवंत झा, आई0टी0 प्रबंधक, श्री अतुल कुमार, वरीय संकाय समेत काफी संख्या में अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री विशाल कुमार, परियोजना प्रबंधक के द्वारा ई-गवर्नेंस और सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता के बारे में उपस्थित पदाधिकारियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जिसमें बताया गया कि कैसे डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से वित्तीय निकासी में धोखाधड़ी आदि को रोका जा सकता है। साथ ही सुरक्षित ढ़ंग से डिजिटल हस्ताक्षर के द्वारा कैसे फाइलों के निपटारें में आसानी हो रही है। ई-गवर्नेंस के तहत नोटसीट बनाने, डाटा/फाइलों को सालों-साल तक सुरक्षित रखने, ई-रक्तकोश के द्वारा सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में रक्त अधिकोश में रक्त की उपलब्धता तथा रक्तदान करनेवालों का रक्त किस रक्त अधिकोश में किस अवस्था में है,उसकी जानकारी उपलब्ध हो पायेगी। डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट के माध्यम से सेवानिवृत कर्मियों को बायोमैट्रिक मशीन के द्वारा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट एप्प के माध्यम से अंगूठा लगाकर लाइफ सर्टिफिकेट का प्रमाण दिया जा सकता है। उन्होंने इसके साथ ही ई-राही एप्प, डिजी लाॅकर, पी0एम0जी0 दिशा, डिजिटल पेमेंट्स, ई-हाॅस्पीटल, फोन आधारित आर0टी0आई0, ऑनलाईन शिकायत, ऑनलाईन बिजली बिल भुगतान, गवर्नमेंट टेंडर, गुड गवर्नेंस, ई-डिस्ट्रिक्ट, वेवसाईट डायरेक्ट्री, जेम पोर्टल आदि के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। वरीय संकाय, श्री अतुल कुमार के द्वारा सुरक्षित ई-मेल के इस्तेमाल, फेक मैसेज से होनेवाले नुकसान तथा सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफर आदि से परहेज करने एवं कैसे क्रेडिट और डेविट कार्ड के माध्यम से होनेवाले धोखाधड़ी से बचा जा सके इसके बारे में भी जानकारी दी गयी।

मधुबनी दो दिवसीय ई गवर्नेंस सूचना सुरक्षा एवं जागरूकता कार्यशाला का आयोजन !

मो सज्जाद बिहार ब्यूरो


मधुबनी:- राष्ट्रीय इलेक्ट्राॅनिक एवं सूचना प्रावैधिकी संस्थान, भारत सरकार(एन0आई0ई0एल0आई0टी0) के द्वारा मंगलवार को डी0आर0डी0ए0 स्थित सभागार में श्री अजय कुमार सिंह, उप-विकास आयुक्त, मधुबनी एवं श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रभारी, अपर समाहर्ता, मधुबनी  के द्वारा दो दिवसीय ई-गवर्नेंस जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन किया गया।
 इस अवसर पर श्री अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रभारी, अपर समाहत्र्ता, मधुबनी, श्री सुधीर कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी, मधुबनी, श्री आलोक नंदन सिंह, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी, मधुबनी, श्री बुद्धप्रकाश, भूमि सुधार उप-समाहत्र्ता, सदर मधुबनी, श्रीमती रेणु कुमारी, प्रभारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, मधुबनी, प्रशिक्षक के रूप में श्री विशाल कुमार, परियोजना प्रबंधक, श्री यशवंत झा, आई0टी0 प्रबंधक, श्री अतुल कुमार, वरीय संकाय समेत काफी संख्या में अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
 कार्यशाला को संबोधित करते हुए श्री विशाल कुमार, परियोजना प्रबंधक के द्वारा ई-गवर्नेंस और सूचना सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता के बारे में उपस्थित पदाधिकारियों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी। जिसमें बताया गया कि कैसे डिजिटल हस्ताक्षर के माध्यम से वित्तीय निकासी में धोखाधड़ी आदि को रोका जा सकता है। साथ ही सुरक्षित ढ़ंग से डिजिटल हस्ताक्षर के द्वारा कैसे फाइलों के निपटारें में आसानी हो रही है। ई-गवर्नेंस के तहत नोटसीट बनाने, डाटा/फाइलों को सालों-साल तक सुरक्षित रखने, ई-रक्तकोश के द्वारा सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में रक्त अधिकोश में रक्त की उपलब्धता तथा रक्तदान करनेवालों का रक्त किस रक्त अधिकोश में किस अवस्था में है,उसकी जानकारी उपलब्ध हो पायेगी। डिजिटल लाईफ सर्टिफिकेट के माध्यम से सेवानिवृत कर्मियों को बायोमैट्रिक मशीन के द्वारा डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट एप्प के माध्यम से अंगूठा लगाकर लाइफ सर्टिफिकेट का प्रमाण दिया जा सकता है।
 उन्होंने इसके साथ ही ई-राही एप्प, डिजी लाॅकर, पी0एम0जी0 दिशा, डिजिटल पेमेंट्स, ई-हाॅस्पीटल, फोन आधारित आर0टी0आई0, ऑनलाईन शिकायत, ऑनलाईन बिजली बिल भुगतान, गवर्नमेंट टेंडर, गुड गवर्नेंस, ई-डिस्ट्रिक्ट, वेवसाईट डायरेक्ट्री, जेम पोर्टल आदि के सुरक्षित इस्तेमाल के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।
 वरीय संकाय, श्री अतुल कुमार के द्वारा सुरक्षित ई-मेल के इस्तेमाल, फेक मैसेज से होनेवाले नुकसान तथा सोशल मीडिया पर लुभावने ऑफर आदि से परहेज करने एवं कैसे क्रेडिट और डेविट कार्ड के माध्यम से होनेवाले धोखाधड़ी से बचा जा सके इसके बारे में भी जानकारी दी गयी।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।