Skip to main content

खेल मैदान, चारागाह, प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्मित शौचालय, गो आश्रय स्थल के कार्यो की जिलाधिकारी ने समीक्षा की

खेल मैदान, चारागाह, प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत निर्मित शौचालय, गो आश्रय स्थल के कार्यो की जिलाधिकारी ने समीक्षा की
-------------------

जिलाधिकारी मार्कण्डेय शाही की अध्यक्षता में आज विकास भवन के सभागार में खेल मैदान, चारागाह, प्रधानमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत शौचालय, गो आश्रय स्थल के कार्यो समीक्षा की। जिलाधिकारी ने बैठक में कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायतों में कम से कम एक खेल का मैदान अवश्य हो इस पर सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी एवं उपजिलाधिकारी के साथ समीक्षा की। विकास खण्ड कालाकांकर की समीक्षा में पाया गया कि 62 खेल के मैदान में से 02 का कार्य प्रारम्भ किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी कालाकांकर को कड़ी फटकार लगायी और चेतावनी जारी करने के निर्देश दिये। विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम की समीक्षा में पाया गया कि 62 खेल के मैदान में से अभी तक एक भी कार्य प्रारम्भ नही किया गया जिस पर जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी बाबा बेलखरनाथ धाम को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने बैठक में सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारियों, ए0डी0ओ0 पंचायत को निर्देशित किया कि खेल के मैदान के कार्यो में यदि सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा रूचि नही ली जाती है तो वेतन रोकने की कार्यवाही की जायेगी।

चारागाह की समीक्षा के दौरान कुछ विकास खण्डों क्रमशः कालाकांकर, कुण्डा, बिहार, गौरा की प्रगति बहुत ही खराब पायी गयी जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये खण्ड विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी एवं ए0डी0ओ0 पंचायत को निर्देशित किया कि प्रगति में सुधार लाया जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत निर्मित शौचालयों की समीक्षा के दौरान विकास खण्ड पट्टी में प्रधानमंत्री आवास के अन्तर्गत निर्मित शौचालय लक्ष्य के अनुरूप पूर्ण न होने पर खण्ड विकास अधिकारी पट्टी, ए0डी0ओ0 पंचायत व ए0पी0ओ0 के वेतन रोकने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत सभी आवासां में शौचालय अनिवार्य रूप से बन जाये नही तो सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होने खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुये कहा कि हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर और आंगनबाड़ी केन्द्र के कार्यो की निगरानी रखी जाये और 31 मार्च 2020 तक कार्य पूर्ण कर लिये जाये।

जिलाधिकारी ने गो आश्रय स्थलों के सम्बन्ध में अधिकारियों के साथ चर्चा की और कहा कि अवारा पशुओं को किसी कार्यालय, विद्यालय या पंचायत भवन में बन्द करना अपराध है एवं मृत पशुओं को कुत्ता या पक्षी नोचते हुये पाये जाते है तो ग्राम प्रधान एवं सेक्रेटरी इसके जिम्मेदार होगें और उनके विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि गो आश्रय स्थलों में चारा-पानी की व्यवस्था से सम्बन्धित, पशुओं की संख्या से सम्बन्धित, अधिकारियों द्वारा निरीक्षण से सम्बन्धित रजिस्टर रखे जाये जिसमें प्रतिदिन की सूचनायें अंकित होती रहे। जिलाधिकारी ने कहा कि अवारा पशु किसके है इसे चिन्हित करने के लिये ईअर टैगिंग कराया जाये और इस कार्य में तेजी लायी जाये। उन्होने समस्त उपजिलाधिकारियो ंको निर्देशित करते हुये कहा कि जो पशुपालक अपने पशुओं को दूध निकालने के बाद छोड़ देते है उनके लिये एक प्राविधान बनाये और उनसे अर्थदण्ड वसूले जिससे पशुपालक अपने पशुओं को अवारा न छोड़े। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा0 अमित पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) शत्रोहन वैश्य सहित समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी व सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

-------------------
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ प्रसारित

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...