Skip to main content

प्रतापगढ़ शहर में पुलिस का बदला नियम। अब रेस्तरां में होटल के रेस्टोरेंट में भी दिखानी होगी अपने परिचय पत्र की आईडी। आप चाहे अपनी बहन के साथ हों या अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ हों ! परन्तु रेस्टोरेंट और रेस्तरां मे नाश्ता व भोजन करने जा रहे हों तो हो जाये सावधान ! पुलिस के द्वारा किए गए इस बदलाव से अब सभी लोंगो को अपने पास आई डी प्रूफ रखना है,जरूरी। नहीं तो प्रतापगढ़ पुलिस आपकी करा सकती है,किरकिरी। इन दिनों जिले में चर्चा का विषय बने होटल व्यवसायी सुनील गोयल। वजह 13 फरवरी को वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर एहतियातन एन्टी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार द्वारा शहर के जिंजर रेस्टोरेंट में छापा डालना। जिसके बाद होटल (रेस्टोरेंट) में ही शुरू होती है,सुनील गोयल और एन्टी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार के बीच जुबानी जंग। जिसके बाद से जिले की मीडिया की सुर्खियां बना एन्टी रोमियो का रेटोरेन्ट में छापेमारी की कार्यवाही। वैसे तो एक बात सामान्य है कि किसी भी होटल में रुकने के लिए आई डी प्रूफ का होना आवश्यक किया गया है,लेकिन रेस्टोरेंट में खाना खाने और नाश्ते के लिये भी आई डी प्रूफ चाहिए ये आवश्यक नहीं है। परन्तु प्रतापगढ़ में इसे सिद्ध किया एन्टी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार ने। अगर आप शहर के किसी भी रेस्टोरेंट में खाना खाने किसी महिला के साथ जा रहे है तो साथ रखे आई डी प्रूफ। ताकि आपकी इज्जत नीलाम होने से बच सके। 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे होने के कारण 13 फरवरी को रूटीन चेकिंग के नाम पर प्रतापगढ़ पुलिस की एन्टी रोमियो टीम ने कड़ी चौकसी दिखाते हुए शहर के केवल एक रेस्टोरेंट जिंजर में छापा मारा और सभी से आई डी प्रूफ मांगा जो आई डी नहीं दिखा सके उनके घरवालो को सूचना देकर बुलवाया गया और उनके यहाँ से आई लड़कियों को उन्हें सुपुर्द किया गया। उन लोंगो की गलती केवल इतनी थी कि वे बिना घरवालों को बताएं और बिना साथ में अपना परिचय पत्र लिए ही एक साथ टेबल पर जिंजर रेस्टोरेंट में भोजन कर रहे थे। एंटी रोमियो प्रभारी उन्हें पेयर मानकर उनसे पूँछताँछ करने लगी तो होटल के मैनेजर आशुतोष यादव ने इसका विरोध करने लगा। बात बिगड़ी तो होटल मालिक सुनील गोयल भी सूचना पाकर होटल आ धमके। फिर पुलिस और होटल स्वामी के बीच जो कहासुनी हुई वो पुलिस के लिए शर्मनाक रही। प्रतापगढ़ पुलिस तो अपने महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति कटियार के साथ बदसलूकी करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा सुनील गोयल पर नहीं लिख सकी परंतु धर्माचार्य डॉ शिवेशानंद जी महाराज की तहरीर पर सुनील गोयल के खिलाफ NCR दर्ज कर कार्यवाही करने का दंभ भर रही है। यानि एंटी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार के अंदर पुलिसिया रौब नहीं रहा कि वो एक अदद मुकदमा होटल स्वामी सुनील गोयल के खिलाफ लिखाकर खाकी का इकबाल कायम रख सके। प्रतापगढ़ जिला तो छोटा है,परन्तु बड़े शहरों में तो स्कूल व कॉलेज में कैंटीन होती है और उसमें छात्र-छात्राएं साथ बैठकर भोजन और नाश्ता करते हैं। ऐसे में ऐंटी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार के इस कार्यवाई से अब तो वहाँ भी लड़के एवं लड़कियों को अपने-अपने आई डी प्रूफ दिखाने होंगे। लेख बड़ा होने के कारण इसका पार्ट-2 में होटल स्वामी सुनील गोयल और पुलिस की इस लड़ाई में धर्माचार्य शिवेशानन्द जी महाराज कहाँ से कूद पड़े ? वो दोंनो एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोंनोे की बीच हो रही वाक युद्ध अब कानूनी दाँवपेंच में उलझता जा रहा है। इसकी असली वजह को भी आगे जानने का प्रयास किया जायेगा।

प्रतापगढ़ शहर में पुलिस का बदला नियम। अब रेस्तरां में होटल के रेस्टोरेंट में भी दिखानी होगी अपने परिचय पत्र की आईडी। आप चाहे अपनी बहन के साथ हों या अपनी गर्ल फ्रेंड के साथ हों ! परन्तु रेस्टोरेंट और रेस्तरां मे नाश्ता व भोजन करने जा रहे हों तो हो जाये सावधान ! पुलिस के द्वारा किए गए इस बदलाव से अब सभी लोंगो को अपने पास आई डी प्रूफ रखना है,जरूरी। नहीं तो प्रतापगढ़ पुलिस आपकी करा सकती है,किरकिरी।

इन दिनों जिले में चर्चा का विषय बने होटल व्यवसायी सुनील गोयल। वजह 13 फरवरी को वेलेंटाइन डे की पूर्व संध्या पर एहतियातन एन्टी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार द्वारा शहर के जिंजर रेस्टोरेंट में छापा डालना। जिसके बाद होटल (रेस्टोरेंट) में ही शुरू होती है,सुनील गोयल और एन्टी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार के बीच जुबानी जंग। जिसके बाद से जिले की मीडिया की सुर्खियां बना एन्टी रोमियो का रेटोरेन्ट में छापेमारी की कार्यवाही।

वैसे तो एक बात सामान्य है कि किसी भी होटल में रुकने के लिए आई डी प्रूफ का होना आवश्यक किया गया है,लेकिन रेस्टोरेंट में खाना खाने और नाश्ते के लिये भी आई डी प्रूफ चाहिए ये आवश्यक नहीं है। परन्तु प्रतापगढ़ में इसे सिद्ध किया एन्टी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार ने। अगर आप शहर के किसी भी रेस्टोरेंट में खाना खाने किसी महिला के साथ जा रहे है तो साथ रखे आई डी प्रूफ। ताकि आपकी इज्जत नीलाम होने से बच सके।

14 फरवरी को वेलेंटाइन डे होने के कारण 13 फरवरी को रूटीन चेकिंग के नाम पर प्रतापगढ़ पुलिस की एन्टी रोमियो टीम ने कड़ी चौकसी दिखाते हुए शहर के केवल एक रेस्टोरेंट जिंजर में छापा मारा और सभी से आई डी प्रूफ मांगा जो आई डी नहीं दिखा सके उनके घरवालो को सूचना देकर बुलवाया गया और उनके यहाँ से आई लड़कियों को उन्हें सुपुर्द किया गया।

उन लोंगो की गलती केवल इतनी थी कि वे बिना घरवालों को बताएं और बिना साथ में अपना परिचय पत्र लिए ही एक साथ टेबल पर जिंजर रेस्टोरेंट में भोजन कर रहे थे। एंटी रोमियो प्रभारी उन्हें पेयर मानकर उनसे पूँछताँछ करने लगी तो होटल के मैनेजर आशुतोष यादव ने इसका विरोध करने लगा। बात बिगड़ी तो होटल मालिक सुनील गोयल भी सूचना पाकर होटल आ धमके। फिर पुलिस और होटल स्वामी के बीच जो कहासुनी हुई वो पुलिस के लिए शर्मनाक रही।

प्रतापगढ़ पुलिस तो अपने महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति कटियार के साथ बदसलूकी करने एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा सुनील गोयल पर नहीं लिख सकी परंतु धर्माचार्य डॉ शिवेशानंद जी महाराज की तहरीर पर सुनील गोयल के खिलाफ NCR दर्ज कर कार्यवाही करने का दंभ भर रही है। यानि एंटी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार के अंदर पुलिसिया रौब नहीं रहा कि वो एक अदद मुकदमा होटल स्वामी सुनील गोयल के खिलाफ लिखाकर खाकी का इकबाल कायम रख सके।

प्रतापगढ़ जिला तो छोटा है,परन्तु बड़े शहरों में तो स्कूल व कॉलेज में कैंटीन होती है और उसमें छात्र-छात्राएं साथ बैठकर भोजन और नाश्ता करते  हैं। ऐसे में ऐंटी रोमियो प्रभारी प्रीति कटियार के इस कार्यवाई से अब तो वहाँ भी लड़के एवं लड़कियों को अपने-अपने आई डी प्रूफ दिखाने होंगे।

लेख बड़ा होने के कारण इसका पार्ट-2 में होटल स्वामी सुनील गोयल और पुलिस की इस लड़ाई में धर्माचार्य शिवेशानन्द जी महाराज कहाँ से कूद पड़े ? वो दोंनो एक दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोंनोे की बीच हो रही वाक युद्ध अब कानूनी दाँवपेंच में उलझता जा रहा है। इसकी असली वजह को भी आगे जानने का प्रयास किया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।