Skip to main content

बुराई की आहुति से जीवन को सार्थक बनाये- श्री नाहटा पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र नाहटा ने बिलवास में आदिवासियों द्वारा आयोजित 21 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम में भाग लिया (रिपोर्ट-राकेश शर्मा-मनासा) कुकड़ेश्वर। पूर्व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री नरेंद्र नाहटा ने आदिवासियों से कहा कि आप इस महायज्ञ में एक आहुति बुराइयों की भी देकर अपने जीवन को सार्थक बनाये। आदिवासी भाइयों को मद्यपान एवं तंबाकू का सेवन निषेध करने की कहा इससे आपके जीवन एवं धन दोनो की वृद्धि होगी। श्री नाहटा ने ग्रामीणों से शिक्षा पर भी जोर देने की कहा तथा विशेषकर बालिका शिक्षा की अपील की तथा कहा की मध्यप्रदेश की कमलनाथ जी की सरकार अंतिम पायदान के व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उक्त बात मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र जी नाहटा ने आज आदिवासी ग्राम बिलवास में आदिवासियों द्वारा आयोजित बाबा रामदेव जी के 21 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम में भाग लेकर बिलवास एवं आसपास के उपस्थित सेकड़ो ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं। श्री नाहटा ने आदिवासी ग्रामीणों के साथ पूर्णाहुति यज्ञ में बेठकर क्षेत्र के सम्रद्धि निमित्त आहुति लगाई। श्री नाहटा के साथ पधारे अतिथि पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मति मनोरमा मुंदड़ा, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्री ईश्वर मुजावदिया, महागढ़ मंड़लम अध्यक्ष श्री महेंद्र उपाध्याय सांडिया, रामपुरा मंड़लम अध्यक्ष श्री खेमराज गुर्जर, कुकड़ेश्वर सेक्टर अध्यक्ष श्री राजू पटेल ने भी संबोधित किया एवं ग्रामीणों एवं क्षेत्र के खुशहाल जीवन की प्रार्थना की। ग्राम बिलवास के ग्रामीणों ने श्री नाहटा की महायज्ञ में उपस्थित होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया एव हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री नरेंद्र नाहटा के साथ पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती मनोरम मुंदड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष श्री ईश्वर मुजावदिया, मंड़लम अध्यक्ष श्री महेंद्र उपाध्याय सांडिया , श्री खेमराज गुर्जर,सेक्टर अध्यक्ष श्री राजू पटेल, श्री जगदीश कछावा, श्री प्रहलाद पोरवाल, श्री राजू गरासिया भी उपस्थित रहे।

बुराई की आहुति से जीवन को सार्थक बनाये- श्री नाहटा
पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र नाहटा ने बिलवास में आदिवासियों द्वारा आयोजित 21 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम में भाग लिया
(रिपोर्ट-राकेश शर्मा-मनासा)
कुकड़ेश्वर। पूर्व उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री श्री नरेंद्र नाहटा ने आदिवासियों से कहा कि आप इस महायज्ञ में एक आहुति बुराइयों की भी देकर अपने जीवन को सार्थक बनाये। आदिवासी भाइयों को मद्यपान एवं तंबाकू का सेवन निषेध करने की कहा इससे आपके जीवन एवं धन दोनो की वृद्धि होगी। श्री नाहटा ने ग्रामीणों से शिक्षा पर भी जोर देने की कहा तथा विशेषकर बालिका शिक्षा की अपील की तथा कहा की मध्यप्रदेश की कमलनाथ जी की सरकार अंतिम पायदान के व्यक्ति के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
उक्त बात मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री श्री नरेंद्र जी नाहटा ने आज आदिवासी ग्राम बिलवास में आदिवासियों द्वारा आयोजित बाबा रामदेव जी के 21 कुंडीय महायज्ञ कार्यक्रम में भाग लेकर बिलवास एवं आसपास के उपस्थित सेकड़ो ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं। श्री नाहटा ने आदिवासी ग्रामीणों के साथ पूर्णाहुति यज्ञ में बेठकर क्षेत्र के सम्रद्धि निमित्त आहुति लगाई। श्री नाहटा के साथ पधारे अतिथि पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मति मनोरमा मुंदड़ा, रामपुरा ब्लॉक अध्यक्ष श्री ईश्वर मुजावदिया, महागढ़ मंड़लम अध्यक्ष श्री महेंद्र उपाध्याय सांडिया, रामपुरा मंड़लम अध्यक्ष श्री खेमराज गुर्जर, कुकड़ेश्वर सेक्टर अध्यक्ष श्री राजू पटेल ने भी संबोधित किया एवं ग्रामीणों एवं क्षेत्र के खुशहाल जीवन की प्रार्थना की।
ग्राम बिलवास के ग्रामीणों ने श्री नाहटा की महायज्ञ में उपस्थित होने पर गर्मजोशी से स्वागत किया एव हर्ष व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री नरेंद्र नाहटा के साथ पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती मनोरम मुंदड़ा, ब्लॉक अध्यक्ष श्री ईश्वर मुजावदिया, मंड़लम अध्यक्ष श्री महेंद्र उपाध्याय सांडिया , श्री खेमराज गुर्जर,सेक्टर अध्यक्ष श्री राजू पटेल, श्री जगदीश कछावा, श्री प्रहलाद पोरवाल, श्री राजू गरासिया भी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...