Skip to main content

*सरेराह चौक कोतवाली थाना क्षेत्र में 2 लाख रुपये की लूट* --दिन दहाड़े लूट की घटना से लोग सहमे शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के साउथ सिटी कॉलोनी के पास बाइक सवार बदमाशों ने बैंक में रुपए जमा करने जा रहे जेसीबी एलाइंस कंपनी के चालक से दो लाख रुपए लूट लिए। बदमाश बाइक की चाभी लेकर फरार हो गए। चालक ने जैसे-तैसे पुलिस चौकी अजीजगंज पहुंचकर घटना की जानकारी दी।वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस वाले एसओजी ने मौका मुआयना किया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। तहरीर दिए जाने के बावजूद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। नाकामी छुपाने के लिए पुलिस जांच की बात कह रही है। चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी श्याम कुमार बरेली मोड़ स्थित जेसीबी एलाइंस कंपनी में बतौर चालक कार्यरत हैं। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे कंपनी के मैनेजर विपिन तिवारी ने श्याम को दो लाख रुपए साउथ सिटी कॉलोनी स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में जमा करने के लिए दिए थे। श्याम बाइक से पैसे जमा करने जा रहे थे। तभी साउथ सिटी कॉलोनी गेट के पास दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और बोले कि तुम एक्सीडेंट करके भागे हो पुलिस चौकी चलो। जब तक श्याम कुछ समझ पाते। तब तक बाइक पर सवार अकेले बदमाश ने बैग छीन लिया और लेकर भाग गया। तभी दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाशों में से एक बदमाश नीचे उतरा और श्याम के बाइक की चाभी निकाल ली। बदमाशों ने श्याम की बाइक को टक्कर मारी और वह भी भाग खड़े हुए। जैसे-तैसे श्याम ने पुलिस चौकी अजीतगंज आकर घटनाक्रम से अवगत कराया। सरेराह हुई लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अजीजगंज चौकी प्रभारी नासिर खान ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ की। एसओजी की टीम भी मौके पर आ गई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए पर कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। घटना की तहरीर दे दी गई है पर नाकामी छुपाने के लिए पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

*सरेराह चौक कोतवाली थाना क्षेत्र में 2 लाख रुपये की लूट*

--दिन दहाड़े लूट की घटना से लोग सहमे

शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के साउथ सिटी कॉलोनी के पास बाइक सवार बदमाशों ने बैंक में रुपए जमा करने जा रहे जेसीबी एलाइंस कंपनी के चालक से दो लाख रुपए लूट लिए। बदमाश बाइक की चाभी लेकर फरार हो गए। चालक ने जैसे-तैसे पुलिस चौकी अजीजगंज पहुंचकर घटना की जानकारी दी।वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस वाले एसओजी ने मौका मुआयना किया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। तहरीर दिए जाने के बावजूद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। नाकामी छुपाने के लिए पुलिस जांच की बात कह रही है।
चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी श्याम कुमार बरेली मोड़ स्थित जेसीबी एलाइंस कंपनी में बतौर चालक कार्यरत हैं। शनिवार को दोपहर करीब एक बजे कंपनी के मैनेजर विपिन तिवारी ने श्याम को दो लाख रुपए साउथ सिटी कॉलोनी स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में जमा करने के लिए दिए थे। श्याम बाइक से पैसे जमा करने जा रहे थे। तभी साउथ सिटी कॉलोनी गेट के पास दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और बोले कि तुम एक्सीडेंट करके भागे हो पुलिस चौकी चलो। जब तक श्याम कुछ समझ पाते। तब तक बाइक पर सवार अकेले बदमाश ने बैग छीन लिया और लेकर भाग गया। तभी दूसरी बाइक पर सवार दो बदमाशों में से एक बदमाश नीचे उतरा और श्याम के बाइक की चाभी निकाल ली। बदमाशों ने श्याम की बाइक को टक्कर मारी और वह भी भाग खड़े हुए। जैसे-तैसे श्याम ने पुलिस चौकी अजीतगंज आकर घटनाक्रम से अवगत कराया। सरेराह हुई लूट की वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। अजीजगंज चौकी प्रभारी नासिर खान ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ की। एसओजी की टीम भी मौके पर आ गई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए पर कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। घटना की तहरीर दे दी गई है पर नाकामी छुपाने के लिए पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।