Skip to main content

विशेष मुहिम चला नल जल योजना का स्थलीय जांच कराये डीपीआरओ: डीएम कार्यालय के कार्यप्रणाली में सुधार लाने का समाहर्ता ने दिया आदेश डीएम ने किया विभिन्न शाखाओं की समीक्षा मो सज्जाद बिहार ब्यूरो मधुबनी। जिलाधिकारी देओर नीलेश रामचन्द्र ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न शाखाओं में कार्यरत कर्मियों के उपस्थिति एवं दायित्यों की समीक्षा की। डीएम ने विभिन्न शाखाओं क्रमशः जिला स्थापना शाखा, जिला सामान्य शाखा, जिला नजारत शाखा, जिला नीलाम पत्र शाखा, जिला राजस्व शाखा, जिला विधि शाखा, जिला योजना शाखा, जिला विकास शाखा, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला अभिलेखागार, जिला निर्वाचन शाखा, जिला कल्याण शाखा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण शाखा, जिला आपूर्ति शाखा, आरटीपीएस शाखा सहित अन्य शाखाओं की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में समाहर्ता ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कर्म पुस्तिका संधारित करने, कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार लाने एवं 30 दिनों का कार्य योजना तैयार कर उसपर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला नजारत शाखा को लेखा पंजी अद्यतन करने का निर्देश दिया। डीएम ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को विशेष जांच अभियान चलाकर नल-जल योजना का स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया। जिला स्थापना शाखा को सभी कर्मियों का लॉग बुक का संधारण कराने, विभागीय कार्यवाही किन-किन कर्मियों पर चल रही है, संचालन पदाधिकारी के पास कितने मामले लंबित है तथा कितने दिनों से लंबित है, इससे सम्बंधित प्रतिवेदन तैयार करने का आदेश दिया गया। जिला सामान्य शाखा में चौकीदार के अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामले, चौकीदार के विरुद्ध गंभीर माले तथा अन्य मामले की समीक्षा कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। जिला नजारत शाखा को जिला अतिथि गृह एवं जिला गोपनीय शाखा के भंडार पंजी की समीक्षा करने, जेम पोर्टल खाता का क्रियान्वयन करने तथा लंबित एसी/डीसी विपत्रों का प्रेषण करने का आदेश दिया गया। जिला राजस्व शाखा को अगले 1 माह में ऑनलाइन म्यूटेशन की 75 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने एवं अगले 1 माह में ऑनलाइन लगान वसूली की 80 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का आदेश दिया गया। जिला विधि शाखा को सीडब्लूईटीए ट्रैकिंग एप्प को 15 दिनों में लागू करने, उच्च न्यायालय से सम्बंधित लंबित मामलो के निष्पादन हेतु डीओ पत्र तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।

विशेष मुहिम चला नल जल योजना का स्थलीय जांच कराये डीपीआरओ: डीएम

कार्यालय के कार्यप्रणाली में सुधार लाने का समाहर्ता ने दिया आदेश

डीएम ने किया विभिन्न शाखाओं की समीक्षा
मो सज्जाद बिहार ब्यूरो

मधुबनी।

जिलाधिकारी देओर नीलेश रामचन्द्र ने सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न शाखाओं में कार्यरत कर्मियों के उपस्थिति एवं दायित्यों की समीक्षा की। डीएम ने विभिन्न शाखाओं क्रमशः जिला स्थापना शाखा, जिला सामान्य शाखा, जिला नजारत शाखा, जिला नीलाम पत्र शाखा, जिला राजस्व शाखा, जिला विधि शाखा, जिला योजना शाखा, जिला विकास शाखा, जिला आपदा प्रबंधन शाखा, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, जिला अभिलेखागार, जिला निर्वाचन शाखा, जिला कल्याण शाखा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण शाखा, जिला आपूर्ति शाखा, आरटीपीएस शाखा सहित अन्य शाखाओं की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में समाहर्ता ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कर्म पुस्तिका संधारित करने, कार्यालय की कार्यप्रणाली में  सुधार लाने एवं 30 दिनों का कार्य योजना तैयार कर उसपर शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला नजारत शाखा को लेखा पंजी अद्यतन करने का निर्देश दिया। डीएम ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी को विशेष जांच अभियान चलाकर नल-जल योजना का स्थलीय जांच करने का निर्देश दिया। जिला स्थापना शाखा को सभी कर्मियों का लॉग बुक का संधारण कराने, विभागीय कार्यवाही किन-किन कर्मियों पर चल रही है, संचालन पदाधिकारी के पास कितने मामले लंबित है तथा कितने दिनों से लंबित है, इससे सम्बंधित प्रतिवेदन तैयार करने का आदेश दिया गया। जिला सामान्य शाखा में चौकीदार के अनुकंपा नियुक्ति के लंबित मामले, चौकीदार के विरुद्ध गंभीर माले तथा अन्य मामले की समीक्षा कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। जिला नजारत शाखा को जिला अतिथि गृह एवं जिला गोपनीय शाखा के भंडार पंजी की समीक्षा करने, जेम पोर्टल खाता का क्रियान्वयन करने तथा लंबित एसी/डीसी विपत्रों का प्रेषण करने का आदेश दिया गया। जिला राजस्व शाखा को अगले 1 माह में ऑनलाइन म्यूटेशन की 75 प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने एवं अगले 1 माह में ऑनलाइन लगान वसूली की 80 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने का आदेश दिया गया। जिला विधि शाखा को सीडब्लूईटीए ट्रैकिंग एप्प को 15 दिनों में लागू करने, उच्च न्यायालय से सम्बंधित लंबित मामलो के निष्पादन हेतु डीओ पत्र तैयार करने का भी निर्देश दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस पार्टीक मंडल, अध्यक्ष मुख्तार अहमद द्वारा शिया समुदाय के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह ख़मनई की अमरीका इजरायल द्वारा की गई बर्बर तानाशाही तरीके की घोर निंदा करती हे वा शिया समुदाय के इस दुख की घड़ी में हर वक्त साथ खड़ी हे ।औरदेश दुनिया के तमाम लोगों से अपील करती है के अमरीक आब इजरायल के खिलाफ पूरे संसार में शिया समुदाय के लोगों के दुख की घड़ी में अपना सहयोग दे।यह अपील करती है।

DlightNews

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार के निवास पर (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ीशाह-मलंग प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक नई दिल्ली:मोतियाखान, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ अधिकारी इंद्रेश कुमार जी के निवास पर आज एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन हुआ। इस बैठक में (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफ़ी शाह मलंग प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह तथा सह संयोजक सूफ़ी जियारत अली शाह मलंग जी सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से जुड़े कई अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान प्रतिभागियों ने (मुस्लिम राष्ट्रीय मंच) सूफीशाह-मलंग प्रकोष्ठ से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। इंद्रेश कुमार जी ने इस मुलाकात की सराहना करते हुए सूफी शाह मलंग समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। साथ ही, संगठनात्मक मजबूती और देश में प्रकोष्ठ के प्रमोशन एवं विस्तार के लिए आवश्यक रणनीतियों पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ। साथ ही मुस्लिम राष्ट्रीय मंच कार्यालय पर राष्ट्रीय संयोजक अफजाल जी से मुलाकात कर प्रतिनिधि मंडल ने संगठन को मजबूत करने पर चर्चा किया l  यह बैठक मुस्लिम राष्ट्री...