Skip to main content

मधुबनी-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़-2020 के पूर्व तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन ! मो सज्जाद बिहार ब्यूरो #मधुबनी: श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिला पदाधिकारी, मधुबनी की अध्यक्षता में मंगलबार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष, मधुबनी में संभावित बाढ़-2020 के पूर्व तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा, श्रीमती रेणु कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी, श्री मुकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर, श्री शंकर शरण ओमी, कार्यपालक अभियंता, एन0एच0, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण, प्रमंडल समेत सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक में जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा संभावित बाढ-2020 के पूर्व किये जा रहे तैयारियों की समीक्षा की गयी। जिसमें सभी तटबंधों की सुरक्षा का जायेजा लेने एवं पिछले वर्ष वैसे तटबंधों जिसमें जहां-जहां कटाव हुआ था, उन सभी स्थलों की मरम्मति वर्षा पूर्व सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। साथ ही कटाव स्थल के मरम्मति की जांच करने विशेषकर नरूआर, गोपलखा आदि स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही निविदा फाइनल नहीं होने पर भी असंतोष व्यक्त किया गया। उन्होंने बेनीपट्टी के लिए बाढ़ नियंत्रण के लिए अलग प्रमंडल बनाने का निर्णय मुख्य लिया गया था। लेकिन अबतक बाढ़ नियंत्रण बेनीपट्टी को अलग प्रमंडल नहीं बनाने को लेकर विभाग को पत्राचार करने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही कनीय अभियंता के पोस्टिंग की समीक्षा की गयी। जिसमें बताया गया कि 11 कनीय अभियंता के द्वारा योगदान दिया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को तटबंधों का पूरी सतर्कता के साथ निरीक्षण करने एवं अद्यतन स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया, ताकि जिले में बाढ़ के दौरान कम-से-कम क्षति हो सकें।

मधुबनी-जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़-2020 के पूर्व तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन !

मो सज्जाद बिहार ब्यूरो


#मधुबनी: श्री शीर्षत कपिल अशोक, जिला पदाधिकारी, मधुबनी की अध्यक्षता में मंगलबार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष, मधुबनी में संभावित बाढ़-2020 के पूर्व तैयारी से संबंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
   बैठक में प्रभारी पदाधिकारी, आपदा प्रबंधन शाखा, श्रीमती रेणु कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी, बेनीपट्टी, श्री मुकेश रंजन, अनुमंडल पदाधिकारी, जयनगर, श्री शंकर शरण ओमी, कार्यपालक अभियंता, एन0एच0, कार्यपालक अभियंता, बाढ़ नियंत्रण, प्रमंडल समेत सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।
 बैठक में जिला पदाधिकारी, मधुबनी के द्वारा संभावित बाढ-2020 के पूर्व किये जा रहे तैयारियों की समीक्षा की गयी। जिसमें सभी तटबंधों की सुरक्षा का जायेजा लेने एवं पिछले वर्ष वैसे तटबंधों जिसमें जहां-जहां कटाव हुआ था, उन सभी स्थलों की मरम्मति वर्षा पूर्व सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया। साथ ही कटाव स्थल के मरम्मति की जांच करने विशेषकर नरूआर, गोपलखा आदि स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही निविदा फाइनल नहीं होने पर भी असंतोष व्यक्त किया गया।
 उन्होंने बेनीपट्टी के लिए बाढ़ नियंत्रण के लिए अलग प्रमंडल बनाने का निर्णय मुख्य लिया गया था। लेकिन अबतक बाढ़ नियंत्रण बेनीपट्टी को अलग प्रमंडल नहीं बनाने को लेकर विभाग को पत्राचार करने का निदेश दिया गया। इसके साथ ही कनीय अभियंता के पोस्टिंग की समीक्षा की गयी। जिसमें बताया गया कि 11 कनीय अभियंता के द्वारा योगदान दिया गया है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को तटबंधों का पूरी सतर्कता के साथ निरीक्षण करने एवं अद्यतन स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निदेश दिया गया, ताकि जिले में बाढ़ के दौरान कम-से-कम क्षति हो सकें।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...