Skip to main content

DlightNews

*इंटरमिडिएट के टापर सार्थक सिंह का सम्मान कर साईकिल गिफ्ट किया सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी ने*

प्रतापगढ़ 
मान्धाता - इंटर 12 वीं बोर्ड की परिक्षा में 91.40 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में टाप करने वाले बुआ पुर निवासी पूर्व प्रधान भागीरथी सिंह के नाती मेधावी छात्र सार्थक सिंह का सम्मान करते हुए ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज के चेयरमैन विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी ( पिंटू तिवारी) ने साईकिल भेंट किया/ सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी (पिंटू तिवारी) ने मेधावी छात्र सार्थक सिंह और उनके घर वालों को इस शानदार सफलता पर बधाई देते हुए कहा कि सार्थक सिंह होनहार और प्रतिभावान विद्यार्थी है हाईस्कूल में भी शानदार सफलता हासिल किया और इंटर मिडिएट की परिक्षा में जिला टाप कर गांव समाज क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी ने कहा कि हम भी विद्यालय चला रहे हैं हमे इस बात की खुशी है कि हमारे गांव समाज क्षेत्र में सार्थक सिंह जैसे प्रतिभा मौजूद हैं इसी तरह मेहनत करते रहे तो भविष्य में इस देश के गौरवशाली छात्रों की श्रेणी में खड़े होंगे/ ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज के चेयरमैन विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी ने कहा कि हम गांव के इसी तरह के प्रतिभावान विद्यार्थियों से प्रभावित होकर विद्यालय की बुनियाद रखे हमने देखा कि जब ग्रामीण परिवेश में संसाधनों की कमी के बावजूद बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं अगर इन्हें बढ़िया कैपंस, शिक्षा व्यवस्था मिल जाय तो ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ सकते हैं और इसी उद्देश्य से हम और मैनेजर रीना तिवारी ने ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज की बुनियाद रखी जिसका प्रथम सत्र शुरू हो चुका है आप सभी के सहयोग से लगातार एडमिशन हो रहा है/ सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी ने मेधावी छात्र सार्थक सिंह और उनके घर वालों को भरोसा दिलाया कि सार्थक सिंह को जरुरत पड़ने पर हर संभव सहयोग किया जायेगा उनकी शिक्षा के आड़े किसी तरह की समस्या आती है तो मैं हमेशा सार्थक सिंह और उनके परिवार के साथ साथ क्षेत्र के सभी मेधावी विद्यार्थियों के लिए खड़ा रहूंगा चाहे वह किसी समाज धर्म और जाति से हो मेरा काम प्रतिभावान विद्यार्थियों को सहयोग करना है/ सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी सार्थक सिंह के घर पहुंच कर सार्थक सिंह को माल्यार्पण कर साईकिल करने पर सार्थक सिंह के पिता मनोज कुमार सिंह ने विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लिए खुशी की बात है की सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी कारोबारी व्यस्तता के बावजूद सार्थक सिंह का उत्साहवर्धन करने के लिए घर तक आए इससे साबित होता है कि विन्ध्येश्वरी प्रसाद तिवारी गांव समाज और शिक्षा के प्रति समर्पित और चिंतित व्यक्तिव है/ इस अवसर पर सूर्य बक्स सिंह, राम प्रताप सिंह, संतोष पाण्डेय, शिक्षक सुभाष पांडेय, प्रभात पांडेय, जितेन्द्र सिंह शेखर, गोलू सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे/

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...