Skip to main content

DlightNews

डि लाईट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खास रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट *मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (सी०एम० युवा) योजना के अन्तर्गत 04 वर्षो हेतु 05.00 लाख तक व्याजमुक्त लोन*

उप आयुक्त उद्योग श्री एस0 के0 केशरवानी ने बताया कि एम०एस०एम०ई० इकाईयों को गति प्रदान किए जाने हेतु एवं उद्योग को प्रोत्साहित करने तथा इस क्षेत्र में अधिक से अधिक रोजगार सृजन किए जाने एवं प्रदेश में पूँजी निवेश को आकर्षित करने हेतु वर्तमान वर्ष में 1.5 लाख नई सूक्ष्म इकाईयों को स्थापित किए जाने के लक्ष्य प्राप्त हुआ है। उद्देश्य की पूर्ति हेतु महत्वाकांक्षी योजना "मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना" प्रारम्भ किया गया है। जिला चित्रकूट हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 में 900 का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।
योजना का संक्षिप्त विवरण निम्नवत् हैः-
वित्तपोषण- उद्योग एवं सेवा क्षेत्र की अधिकतम रू0 05.00 लाख तक की परियोजनाओं पर ऋण पर अनुदान निधारित किया जावेगा। लाभार्थी को परियोजना लागत अथवा अधिकतम रू0 5.00 लाख, जो भी कम हो, का 10 प्रतिशत कैपिटल सब्सिडी के रूप में दिया जायेगा। यह अनुदान बैंक इण्डेड होगा। परियोजना लागत अथवा अधिकतम रू0 5.00 लाख जो भी कम हो, के सापेक्ष बैंक/ वित्तीय संस्था से लिए गये ऋण के शतप्रतिशत व्याज का उपादान (इन्ट्रेस्ट सब्सिडी) वित्तपोषण की तिथि से अगले 04 वर्षों के लिए दिया जायेगा।
आवेदन हेतु आवश्यक संलग्नक - आधार कार्ड (मो०नं० आधार से जुड़ा होना चाहिए), फोटो, स्कैन्ड हस्ताक्षर, आयु प्रमाण-पत्र, शैक्षिक योग्यता सम्बन्धी प्रमाण-पत्र, नोटरी द्वारा प्रमाणित शपथ-पत्र, बैंक खाता के पासबुक के प्रथम पृष्ठ की प्रति. निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), पैन कार्ड, परियोजना रिपोर्ट एवं किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से प्रदत्त कौशल प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र।
उन्होंने बताया कि योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी हेतु ऑनलाइन पोर्टल msme.up.gov.in अथवा कार्यालय जिला उद्योग केन्द्र कर्वी चित्रकूट से प्राप्त की जा सकती है। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन पोर्टल msme.up.gov.in पर आनलाइन आवेदन प्राप्त किये जा रहे है। अधिक जानकारी हेतु श्री लवकुश सोनी मो0-9415347382 अथवा श्री दीपक कुमार मो0-8840112831 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।