Skip to main content

DlightNews Crime Reporter Rajesh Kumar

सरकारी स्कूल की पढ़ाई किसी प्रकार से प्राइवेट स्कूलों से कम नहीं: रंधावा 

जिला टॉपर बनी कारकौर स्कूल की स्मृति को सम्मानित करने पहुंचे एमएलए रंधावा

डेराबसी, 5 अप्रैल:

सरकारी हाई स्कूल, कारकौर की स्टूडेंट स्मृति वर्मा द्वारा पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की आठवीं कक्षा की परीक्षा में 99.17% अंक लेकर पूरे पंजाब में छठा एवं जिला मोहाली में पहला स्थान प्राप्त करने पर हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा विशेष तौर पर स्कूल पहुंचे। उन्होंने अपनी ओर से टॉपर रही स्मृति को 11000 रुपए का पुरस्कार व ताज पहनाकर सम्मानित किया। 

उन्होंने कहा कि होनहार स्मृति को सोमवार को डेराबस्सी में स्कूल ऑफ इमीनेंस का उद्घाटन करने के लिए पहुंच रहे मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान के द्वारा भी सम्मानित कराया जाएगा। 
रंधावा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा का स्तर ऊंचा उठिने के विशेष उपाय किए जा रहे हैं। स्कूलों को उच्च शिक्षित स्टाफ, क्वालिटी एजुकेशन, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, कंप्यूटराइज लैब और स्मार्ट क्लासरूम की व्यवस्था की जा रही है जबकि स्कूल ऑफ एमिनेंस अलग से स्थापित किए जा रहे हैं। सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों की तुलना में किसी प्रकार से कम नहीं है। यही वजह है कि 400 प्राइवेट स्कूलों को पछाड़कर सरकारी स्कूल की स्टूडेंट स्मृति वर्मा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने खुद स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई सरकारी संस्थानों से ही की है। 


स्कूल हेड मिस्ट्रेस दीपाली बंसल ने कहा की स्कूल के 14 स्टूडेंट बोर्ड परीक्षा में 90 फ़ीसदी से अधिक अंक लेकर पास हुए हैं, 23 स्टूडेंट 80% से ऊपर रहे जबकि 40 स्टूडेंट 60% से अधिक अंक लेकर फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं। स्कूल में नितिन कुमार ने दूसरा और हसन प्रीत ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। कारकौर गांव और बरौली गांव और अमलाला गांव के सरपंच ने भी 11-11000 का पुरस्कार तथा स्कूल ने 5100 रु देकर होनहार बच्ची की हौसला अफजाई की। इस मौके पर मनु देव धीमान गुरदेव सिंह समेत सभी टीचर्स और स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के सभी सदस्य मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।