Skip to main content

DlightNews

मानसिक शांति एवं आत्मिक उन्नति हेतु मेडिटेशन जरूरी: डॉ धर्मेंद्र कुमार 
, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट
बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन हॉल में शांति, ऊर्जा एवं आंतरिक संतुलन हेतु लोगों ने लिया ध्यान सत्र में हिस्सा 
बरेली। व्यस्तता भरे माहौल में आज प्रत्येक व्यक्ति की दिनचर्या ने मानव जीवन को अशांति पूर्ण, उबाऊ, ऊर्जा रहित, एवं मानसिक रूप से विक्षिप्त बना दिया है। ऐसे समय में मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करने में मेडिटेशन (ध्यान) का एक विशेष महत्व रहा है। उसी कड़ी में बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन के संस्थापक व आध्यात्मिक गुरु डॉ धर्मेंद्र कुमार ने ग्रीन पार्क, हरुनगला रोड स्थित बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन हॉल में ध्यान सत्र का आयोजन किया एवं मेडिटेशन द्वारा उपस्थित लोगों को शांति, ऊर्जा एवं आंतरिक संतुलन की अनुभूति से अवगत कराया। ध्यान सत्र में उपस्थित लोगों ने सेशन के पश्चात मिले लाभ के अपने बिचार भी आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार से साझा किए एवं मेडिटेशन सेशन के द्वारा अपने अंदर पाए बदलाव को भी महसूस किया। 
आपको बता दें कि आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार को हाल ही में किर्गिस्तान देश ने ध्यान, योग शिक्षा और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देने में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए अवार्ड देकर सम्मानित भी किया है। बीइंग स्प्रिचुअल फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी आशीष जौहरी ने बताया कि यदि आप अपने जीवन में सच्चे मानसिक सुकून की तलाश में हैं,एवं मानसिक शांति और आत्मिक उन्नति की खोज में हैं तो यह अवसर आपके लिए है, प्रत्येक रविवार को आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार द्वारा " ध्यान सत्र " ग्रीन पार्क, हरुनगला रोड स्थित बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन हॉल में पूर्णतः निःशुल्क प्रदान किया जाएगा। यही नहीं आध्यात्मिक गुरु धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में यह " ध्यान सत्र " आपको तनावमुक्त जीवन की ओर ले जाएगा, जहाँ शांति, ऊर्जा और आंतरिक संतुलन की अनुभूति होगी। ध्यान सत्र में रजिस्ट्रेशन बीइंग स्पिरिचुअल फाउंडेशन कार्यालय में आकर कराया जा सकता है। ध्यान सत्र के इस अवसर पर श्रीमती सुमन रानी, आभाश्री, कु0 नेहा, कु0 राखी, शिवम यादव, संजीव कुमार त्यागी, सुरजीत सिंह, सौरभ सिंह चौहान, अभय गुप्ता, डीके श्रीवास्तव, त्रिलोकी नाथ शर्मा एवं मृगेंन्द्र सिंह आदि उपस्थिति रहे।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।