Skip to main content

DlightNews

डि लाईट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट *जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील सभागार मऊ में सम्पन्न हुआ*
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन व पुलिस अधीक्षक श्री अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में मऊ के तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त प्रार्थना पत्र के निस्तारण रजिस्टर का परीक्षण करते हुए निस्तारण आख्या को देखा उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है उस समस्या के निस्तारण से समस्या ग्रस्त व्यक्ति को भी अवगत कराया जाए ताकि वह समस्या ग्रस्त व्यक्ति अपने समस्या के निस्तारण से संतुष्ट हो सके। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि तहसील दिवस में जो भी समस्याएं प्राप्त हुई है संबंधित अधिकारी शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर समस्याओं का निस्तारण शासन की मंशा के अनुरूप व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराये। उन्होंने उपजिलाधिकारी तथा थाना प्रभारियों से कहा कि जो भूमि संबंधी मामले हैं उसमें राजस्व, चकबंदी तथा पुलिस की संयुक्त टीम गठित करके मौके पर भेजकर निस्तारण कराएं। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं से संबंधित प्रकरणों पर तत्काल निस्तारण कराए। आज संपूर्ण समाधान जनपद के सभी तहसीलों में किया गया जिसमें मऊ में 89 प्रार्थना पत्र में 6, कर्वी 50 में 5, राजापुर 44 में 5 का मौके पर निस्तारण कराया गया।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी मऊ श्री सौरभ यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी मऊ आमीन अहमद, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भूपेश द्विवेदी, डीसीएनआरएलएम श्री ओपी मिश्रा, डीसी मनरेगा श्री धर्मजीत सिंह, परियोजना निदेशक श्री सच्चिदानंद प्रसाद, खनिज अधिकारी सुधाकर सिंह, तहसीलदार श्री राम सुधार, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी श्री मनोहर लाल धर्मन, उप कृषि निदेशक श्री राजकुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पंकज कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री पी डी विश्वकर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी श्री आनन्द कुमार सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री इन्द्र नारायण सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीके शर्मा, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मऊ श्री बालकृष्ण गौतम सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।