Skip to main content

DlightNews

पंजाब सरकार द्वारा 'स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम' शुरू; आईएएस और आईपीएस अधिकारी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों का करेंगे मार्गदर्शन

आईएएस, आईपीएस, आईएफएस अधिकारी विद्यार्थियों को अपने जीवन के बड़े लक्ष्य प्राप्त करने के लिए करेंगे प्रेरित: हरजोत सिंह बैंस

इच्छुक अधिकारी 20 अप्रैल तक गूगल फॉर्म भरकर स्कूल का चयन कर सकते हैं: शिक्षा मंत्री

चंडीगढ़, 4 अप्रैल:
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने आज घोषणा की कि सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को सशक्त बनाने की दिशा में एक अनोखा और अहम कदम उठाते हुए राज्य सरकार द्वारा देशभर में अपनी तरह का पहला "स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम" शुरू किया गया है, जिसमें विद्यार्थियों को जीवन के बड़े लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु प्रेरित और मार्गदर्शित करने के लिए वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को शामिल किया जा रहा है।

आज यहां पंजाब भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा ग्रामीण सरकारी स्कूलों की शिक्षा प्रणाली को और मजबूत करने और विद्यार्थियों को जीवन में उत्कृष्टता हासिल करने हेतु मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए आईएएस, आईपीएस, आईएफएस और अन्य सिविल अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।

उन्होंने कहा कि हर सफल बच्चे के पीछे कोई न कोई ऐसा व्यक्ति होता है, जिसने उस बच्चे पर कभी विश्वास जताया होता है। यह कार्यक्रम सफल अधिकारियों को स्कूलों के लिए पथप्रदर्शक बनाएगा। यह पहल सिविल अधिकारियों के लिए प्रशासनिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के जीवन को रोशन करने का अवसर भी होगी।

कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि मार्गदर्शन हेतु वरिष्ठ अधिकारी अपनी इच्छा से किसी एक सरकारी स्कूल का चयन कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकारी विद्यार्थियों, शिक्षकों और प्रिंसिपलों के साथ जुड़ेंगे ताकि विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया जा सके। इससे शिक्षकों को नवीन शिक्षा प्रणाली अपनाने में मदद मिलेगी और स्कूल की आधारभूत संरचना, संसाधनों और अवसरों में सुधार के लिए उनके अनुभव और नेटवर्क का लाभ लिया जा सकेगा।

स बैंस ने कहा कि अधिकारियों को दूरदराज, ग्रामीण अथवा चुनौतीपूर्ण स्थितियों वाले स्कूलों को चुनने के लिए प्रेरित किया जाएगा, और एक बार स्कूल चयन के बाद अधिकारी कम-से-कम पांच वर्षों तक मार्गदर्शन देंगे, जिससे उनकी दीर्घकालीन भागीदारी और सलाह सुनिश्चित हो सके। उन्होंने आगे कहा कि ये अधिकारी अपने तबादलों और नियुक्तियों के बावजूद संबंधित स्कूलों के मेंटर की भूमिका निभाते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सिविल सेवा अधिकारी व्यापक अनुभव, प्रशासनिक कुशलता और उत्कृष्टता की पृष्ठभूमि लेकर आते हैं। उनका अनुभव विद्यार्थियों को आईआईटी, एम्स, एनडीए और यूपीएससी जैसी संस्थाओं की ओर ध्यान केंद्रित करने हेतु प्रेरित कर सकता है, जबकि उनका नेटवर्क स्कूलों को संसाधनों, सहयोग और नए सीखने के अवसरों तक पहुंचाने में सहायक हो सकता है।

अधिकारियों से सरकारी स्कूल चुनने की अपील करते हुए स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मानसा के स्कूल, फाजिल्का के गांव या तरनतारन जैसे सीमावर्ती जिले के हर बच्चे के सपने होते हैं, लेकिन उनके पास अक्सर मार्गदर्शन की कमी होती है और सिविल अधिकारियों की प्रेरणा उन्हें नई दिशा दे सकती है। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ एक सत्र, एक स्कॉलरशिप या एक यूनिवर्सिटी विज़िट के माध्यम से कोई अधिकारी किसी बच्चे का भविष्य संवार सकता है।

उन्होंने कहा कि अनुभवी अधिकारी अपने चयनित स्कूल का दौरा करेंगे और सहयोग प्रदान करेंगे। वे विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग, एक्सपोज़र विज़िट्स, नवीन शिक्षा पद्धति हेतु शिक्षकों का प्रशिक्षण, अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने, नवाचारी विचारों को उभारने और स्कूल के शिक्षण माहौल को बेहतर बनाने में सहायता करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहल परिणाम-उन्मुख होगी।

गौरतलब है कि इन अधिकारियों के प्रयासों को सम्मानित करने के लिए राज्य स्तरीय शिक्षा समारोहों में उनके उत्कृष्ट योगदान को मान्यता दी जाएगी। इच्छुक अधिकारी 20 अप्रैल, 2025 तक गूगल फॉर्म (लिंक: https://forms.gle/V4kcHjjVfsomdJz9A) भरकर किसी भी स्कूल का चयन कर सकते हैं।
------------

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।