Skip to main content

DlightNews Crime Reporter Rajesh Kumar

-- *आप सरकार ने व्यापारियों से उगाही के लिए अफसरों को दिए टारगेट*

-- *अनिल सरीन बोले अपना खा आओ, हमारा ले आओ पर चल रही है पंजाब सरकार*

-- *दिल्ली के नेताओं के खर्चे उठाने के लिए टेक्सेशन विभाग को दी नई जिम्मेदारी*

चंडीगढ़, 22 अप्रैल 

दिल्ली के आप नेताओं का खर्चे चलाने के लिए अब पंजाब सरकार राज्य के व्यापारियों को लूटने की योजना बना रही है। इसके लिए आप सरकार टैक्सेशन को उगाही का हथियार बना रही है। पंजाब भाजपा के महासचिव अनिल सरीन ने कहा कि पंजाबी में कहावत है, अपना खा आओ, हमारा ले आओ। यही हालत हो गई है आप सरकार की।

सरीन ने आरोप लगाया के आप सरकार ने 18 अप्रैल को एक नया फरमान जारी किया है, जिसके तहत टेक्सेशन विभाग के डिप्टी कमिश्नर को आदेश दिया गया है कि ईटीओ हर महीने चार निरीक्षण करें और उनका निपटारा भी एक महीने में किया जाए। इससे पूरे प्रदेश में करीब 1200 निरीक्षण हर महीने होंगे। अगर हर निरीक्षण में 8 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया तो एक महीने में 96 करोड़ और सालाना 1152 करोड़ रुपये की उगाही होगी। 

साफ है इससे अधिकारियों की मनमानी बढ़ेगी। यह इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार की खुली छूट है। इस मौके पर पंजाब भाजपा पंजाब भाजपा महासचिव राकेश राठौर, मीडिया प्रमुख विनीत जोशी, ज्वाइंट कैशियर सुखविंदर सिंह गोल्डी और राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मंजीत सिंह राय भी मौजूद रहे।

सरीन ने कहा कि सरकार खुद अनौपचारिक रूप से अधिकारियों को यह संदेश दे चुकी है कि हर निरीक्षण से 8 से 10 लाख का जुर्माना होना चाहिए। यह अब व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं, उनकी जेब पर सीधा डाका है। उन्होंने शंभू बार्डर बंद रहने से व्यापार को हुए नुकसान का भी जिक्र किया और कहा कि सीमावर्ती राज्य की चुनौती समझने की बजाय सरकार व्यापारियों को धमका रही है। 

सरीन ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने ये आदेश वापस नहीं लिए और व्यापारियों की जबरन वसूली करने की कोशिश की, तो भाजपा प्रदेशव्यापी आंदोलन छेड़ेगी।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।