Skip to main content

DlightNews

डि लाईट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट आयुक्त महोदय, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी चित्रकूट महोदय के आदेश के अनुपालन में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।।, सुश्री प्रियंका सिंह के निर्देश पर नवरात्रि पर्व विशेष अभियान अन्तर्गत दिनांक 29.03.2025 से 04.04.2025 को जनपद में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा कुल 18 नमूने जाँच हेतु संग्रहित किये तथा 1091 किग्रा0 बेसन अनुमानित मूल्य रू0 68640/-, 1248 किग्रा0 मटर का बेसन अनुमानित मूल्य रू0 49920/- व 3264 किग्रा0 आटा अनुमानित मूल्य रू0 84864/- सीज किया गया। संग्रहित किये गये नमूनों का विवरण निम्न है-
1. कर्वी स्थित श्री संजय कुमार पुत्र श्री शिव कुमार से 01 नमूना खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का संग्रहित किया गया।
2. कर्वी स्थित श्री दिनेश पुत्र श्री चुन्ना से 01 नमूना खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का संग्रहित किया गया।
3. कर्वी स्थित मे0 तनुश्री दूध डेयरी से 01 नमूना खाद्य पदार्थ मिश्रित दूध का संग्रहित किया गया।
4. कर्वी स्थित मे0 अमूल पार्लर से 01 नमूना खाद्य पदार्थ अमूल बादाम शेक का संग्रहित किया गया।
5. मऊ स्थित मे0 गोपाल केशरवानी पुत्र श्री गोविन्द केशरवानी से 01 नमूना खाद्य पदार्थ सेंधा नमक का संग्रहीत किया गया।
6. कर्वी स्थित मे0 रिलाइंस रिटेल लि0 से 03 नमूना खाद्य पदार्थ मिश्रि दाना, किसमिस, अखरोट के संग्रहीत किये गये।
7. पहाड़ी स्थित मे0 जागेश्वर किराना स्टोर से 01 नमूना खाद्य पदार्थ छुहारा का संग्रहित किया गया।
8. पहाड़ी स्थित मे0 श्री बाबा बैद्यनाथ ट्रेर्डस से 01 नमूना खाद्य पदार्थ साबूदाना का संग्रहित किया गया।
9. सरधुवा स्थित मे0 सरधुवा मिष्ठान भण्डार से 01 नमूना खाद्य पदार्थ पनीर का संग्रहित किया गया।
10. राजापुर स्थित में0 रमेश ट्रेडर्स से 01 नमूना खाद्य पदार्थ किसमिस का संग्रहित किया गया।
11. राजापुर स्थित मे0 शिवसागर किराना स्टोर से 01 नमूना खाद्य पदार्थ गाय का घी का संग्रहित किया गया।
12. राजापुर स्थित मे0 मोहित लाल किराना स्टेार से 01 नमूना खाद्य पदार्थ छुहारा का संग्रहित किया गया।
13. दिनांक 04.04.2025 का अभिसूचना आधार पर प्रवर्तन टीम द्वारा कालूपुर पाही कर्वी स्थित परिसर, जो कि मे0 अन्नपूर्णा गृह उद्योग के नाम से संचालित था, में नियमानुसार कार्यवाही की। उक्त निर्माण इकाई बिना पंजीकरण/लाइसेंस के संचालित थी, को तत्काल बंद करात ेहुए खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा 04 नमूना खाद्य पदार्थ बेसन 02, मटर का बेसन व आटे का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला जांच हेतु प्रषित किये व मौके पर संदिग्ध खाद्य पदार्थ अनुमान आधार पर बोरियों में पैक किये गये खाद्य पदार्थो 1091 किग्रा0 बेसन अनुमानित मूल्य रू0 68640/-, 1248 किग्रा0 मटर का बेसन अनुमानित मूल्य रू0 49920/- व 3264 किग्रा0 आटा अनुमानित मूल्य रू0 84864/- मौके पर ही सीज कर दिया गया है। जिस पर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही लैब रिपोर्ट प्राप्त होने पर की जायेगी। 
उक्त संग्रहित किये गये सभी नमूनों को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया, जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)।। सुश्री प्रियंका सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, श्री पंकज कुमार व खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण श्री प्रदीप कुमार, श्री विनय कुमार, श्री प्रमोद कुमार सोनकर उपस्थित रहें। 
नोटः- नवरात्रि विशेष पर्व अभियान के अन्तर्गत लगभग 1091 किग्रा0 बेसन अनुमानित मूल्य रू0 68640/-, 1248 किग्रा0 मटर का बेसन अनुमानित मूल्य रू0 49920/- व 3264 किग्रा0 आटा अनुमानित मूल्य रू0 84864/- सीज किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...