Skip to main content

DlightNews

*कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह को दी भावभीनी विदाई** 
बांदा कोतवाली नगर प्रभारी पंकज कुमार सिंह का कल देर रात बांदा जनपद से महोबा जनपद स्थानांतरण होने पर आज कोतवाली नगर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने अपने-अपने उदगार व्यक्त किए।
कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह ने नगर कोतवाली प्रभारी का चार्ज 20/06/2024 को ग्रहण कर 10 माह तक प्रभारी रहकर बांदा नगर की जनता की समस्याओं का समाधान किया। 
उनके कार्यकाल में सभी लोगों को उचित न्याय मिला। उन्होंने जाति धर्म से ऊपर उठकर सभी धर्मों के लोगों की मदद की और जनता के साथ-साथ अपने अधीनस्थ चौकी प्रभारियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके द्वारा किए गए कार्यों का अध्ययन कर जनता को उचित न्याय दिलाने का कार्य किया उनका उद्देश्य था कि कोई भी निर्दोष व्यक्ति झूठे केस में विवेचना के समय ना फसाया जाए उसको उचित न्याय दिलाने का कार्य किया।
उन्होंने अपने बांदा जनपद के कार्य काल में कोतवाली बबेरू ,कोतवाली अतर्रा जैसी महत्वपूर्ण तहसील में कोतवाली प्रभारी का दायित्व निभाया है
उनके कार्यकाल में कहीं पर भी जनता को निराशा महसूस नहीं हुई वह जिस निष्पक्ष आशा के साथ आते थे उसी निष्पक्ष आशा के साथ उनके कार्यों का निष्पादन किया गया
आपको बता दें विगत माह कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह के द्वारा लगभग 3000 यथार्थ गीता पुस्तकों का निःशुल्क वितरण श्री राम कथा श्रीनाथ विहार में किया गया था जिसे नगर की सम्मानित जनता ने खूब सराहा था और पुलिस प्रशासन एक मानवीय चेहरा ऐसा भी का व्याख्यान किया थाl
श्री पंकज सिंह ने अपने उद्बोधन में अपने सभी सहयोगियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें निष्पक्ष कार्य करने की सलाह दी पीड़ित न्याय की आशा से हमारे पास आता है हमारा कर्तव्य है कि उसे उचित न्याय मिले आप लोगों ने मेरे कार्यकाल में बहुत ही अच्छा कार्य सहयोग दिया है जिसकी मैं प्रशंसा करता हूं यह ऐसा ही निस्वार्थ भावना से काम करतें रहें ऐसी मेरी आशा हैl स्थानांतरण एक प्रक्रिया है जो चलती रहती है हम जहां भी रहे निष्पक्ष कार्यशैली से जनता को उचित न्याय दिलाने का कार्य करते रहे यही हमारा उद्देश्य है। 
विदाई समारोह में इंस्पेक्टर विजय कुशवाहा, राकेश द्विवेदी चौकी प्रभारी अलीगंज, विवेक त्रिपाठी चौकी प्रभारी बलखंडी नाका, चौकी प्रभारी मर्दन नाका संजीव चौबे, चौकी प्रभारी खाईपार राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक अरविंद सिंह, बजरंग दल से चंद्र मोहन बेदी, (समाजसेवी)सुनील सक्सेना, एडवोकेट दिनेश पटेल, आरक्षी दीपक कुमार आर्य, विभव यादव, महेंद्र निषाद, शिखा शुक्ला, अभिलाषा आदि ने माल्यार्पण कर उपहार स्वरूप स्मृति चिन्ह प्रदान किया
विदाई समारोह में सभी चौकी प्रभारी, पुलिस पुरुष/महिला आरक्षी एवं नगर के समाजसेवी मौजूद रहे ।

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर में संदिग्ध परिस्थियों के चलते किया गया सरदार रंजीत सिंह उर्फ राजा का मर्डर पुलिस टीम कर रही है जांच -------------+----------------------------------------------------------------  थाना खुदागंज के ग्राम पंचायत जलालपुर तहसील तिलहर जिला शाहजहाँपुर उत्तर प्रदेश में कल रात्रि लगभाग 12 से 2:00 बजे बजे के बीच सरदार रंजीत सिंह उर्फ़ राजा का सन्दिग्घ परिस्थितियों में अज्ञात लोगों ने लोहे की राडे तथा लाठि दंदों से पीट कर हत्या कर दी गई राजा बहुत ही सरल स्वभाव का बा मिलनसर लड़का था उसके परिवार वालों से बातचीत करने के बाद बताया गया कि उसकी किसी से भी कोई दुश्मनी नहीं थी और न ही किसी से बुरी थी लेकिन फिर भी किसी ने उसके साथ बहुत ही निंदनीय व्यवहार किया हमारा बेटा हम सबको छोड़ कर चला गया है रंजीत सिंह की बीवी बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है ये घाटना हर किसी के दिल को झकझोर रही है रिपोर्ट लिखने तक घटना का खुलासा थाना खुदागंज पुलिस नहीं कर सकी पुछने पर SHO खुदागंज सत्य प्रकाश के द्वारा बताया गया कि घाटना का जल्द से जल्द खुलासा किया जाएगा हमारा पूर...

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।