Skip to main content

DlightNews

डि लाईट न्यूज से यूपी स्टेट हेड मनोज कुमार अग्रहरि की खाश रिपोर्ट ब्रेकिंग न्यूज चित्रकूट में रामनवमी पर विशेष आयोजनः 6 अप्रैल को गौरव दिवस पर दोनों प्रदेशों में जलेंगे 21 लाख दीये


पवित्र नगरी चित्रकूट में इस वर्ष रामनवमी का दिन विशेष होगा। 6 अप्रैल को गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र में कुल 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

दोनों राज्यों के प्रशासन, संत-महात्माओं और समाज के सहयोग से यह आयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के चित्रकूट क्षेत्र में 11-11 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रमुख संस्थान, होटल, मंदिर, व्यापारिक प्रतिष्ठान और सामाजिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। सभी प्रमुख स्थानों को चिह्नित कर लिया गया है। शाम होते ही पूरा चित्रकूट दीपों की रोशनी से जगमगा उठेगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दीनदयाल शोध संस्थान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें मध्य प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ल समेत कई संत-महात्मा और प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए।

दीनदयाल शोध संस्थान के संगठन सचिव अभय महाजन ने राष्ट्रऋषि नाना जी के विचारों को याद करते हुए कहा कि जनता की पहल और सहभागिता से किया गया कार्य स्थाई होता है। इसी भावना के साथ चित्रकूट गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा।

श्री महाजन ने चित्रकूट क्षेत्र के आम जनमानस से अपील की है कि श्रीराम नवमी के अवसर पर चित्रकूट गौरव दिवस का यह पावन आयोजन दोनों जिलों के प्रशासन, संत महात्माओं, व्यापारियों एवं समाज के सहयोग से आयोजित हो रहा है।

इस पावन पर्व पर सभी लोग सपरिवार अपने घरों, प्रतिष्ठानों, देवालयों एवं घाटों पर आस्था के दीप प्रज्ज्वलित कर श्रीराम के जन्मोत्सव की खुशियों में शामिल हों। रामनवमी के दिन 6 अप्रैल को शाम को 7:00 बजे सभी स्थानों पर एक साथ दीप प्रज्जवलित होना शुरू होंगे, जो कि 7:45 तक दीप दीपन का यह अविस्मरणीय कार्यक्रम रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।