Skip to main content

DlightNews

पश्चिम बंगाल में हुई घटना के विरोध में सनातनी हिन्दू कल जताएंगे रोष, होगा प्रदर्शन, देंगे ज्ञापन 
, बरेली से जिला संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट

बरेली। वक्फ संशोधन कानून के विरोध के नाम पर पश्चिम बंगाल में हिंदुओं पर किए जा रहे हमलों के विरोध में नाथ नगरी सुरक्षा समूह के बैनर तले कल गुरुवार को हिन्दू संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। 

यह जानकारी देते हुए नाथ नगरी सुरक्षा समूह के महानगर संयोजक दुर्गेश कुमार गुप्ता ने बताया कि पश्चिम बंगाल की राज्य सरकार हिंदुओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। वहां से कानून का शासन पूरी तरह समाप्त हो गया है इसलिए पश्चिम बंगाल में धारा 356 का प्रयोग करते हुए तत्काल राष्ट्रपति शासन लगाना चाहिए।

पश्चिम बंगाल में कट्टरपंथी मुसलमान द्वारा हिंदुओं पर किए जा रहे हम लोगों के विरोध में नाथ नगरी सुरक्षा समूह के तत्वावधान में होने वाले विरोध प्रदर्शन की पत्रकारों को जानकारी देते उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल मुस्लिम कट्टरपंथियों की एक प्रयोगशाला बन गया है। वहां की राज्य सरकार अराजक तत्वों पर नकेल कसने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। हिंदुओं के धार्मिक जुलूसों और दूसरे आयोजनों पर जिस प्रकार हमले किए जा रहे हैं उससे साफ हो गया है कि इन अराजक तत्वों को ममता सरकार का समर्थन प्राप्त है। उन्होंने कहा कि पहले चुनाव के बाद हिंदुओं को हिंसा का शिकार बनाया गया और अब वक्फ संशोधन कानून के विरोध के नाम पर सुनियोजित तरीके से हिंदुओं पर हमले किए जा रहे हैं। उत्तर 24 परगना, बशीर हाट, मालदा, मुर्शिदाबाद और दूसरे मुस्लिम बहुल जिलों में हिंदुओं के घर जलाए जा रहे हैं उनकी संपत्ति को लूट और नष्ट किया जा रहा है माता और बहनों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। बीती 12 अप्रैल को कट्टरपंथी मुसलमान की अराजक भीड़ में दो निर्दोष हिंदुओं की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी। लेकिन राज्य सरकार हाथ पैर हाथ धरे बैठी है। 
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की नाकामी को देखते हुए सरकार को तुरंत वहां राष्ट्रपति शासन लागू करना चाहिए और जिम्मेदार पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 

उन्होंने आगे कहा कि अपनी मांगों को लेकर नाथ नगरी सुरक्षा समूह कल 17 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन करेगा। इस विरोध प्रदर्शन के लिए 30 से अधिक व्यापारिक और सामाजिक संगठनों ने अपना समर्थन दिया है। विरोध प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति महोदया को एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जाएगा।

प्रेस वार्ता में विहिप के महानगर अध्यक्ष आशु अग्रवाल, हिन्दू जागरण मंच से नितेश कपूर, नाथ नगरी के राजा समिति के विकास मेहरोत्रा, संजय शर्मा, नितेश रस्तोगी अखंड भारत गौरव ट्रस्ट के अनिल मुनि, लवलीन कपूर नाथ नगरी सुरक्षा समूह के संजय कुमार, प्रवेंदर मौर्य, गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे। 

दुर्गेश कुमार गुप्ता
महानगर संयोजक
नाथ नगरी सुरक्षा समूह
नाथ नगरी बरेली महानगर
94110 90093

Comments

Popular posts from this blog

DlightNews

 मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, 27 सितंबर को दिल्ली में होगा ऐतिहासिक राष्ट्रीय महासम्मेलन नई दिल्ली: देश की राजधानी नई दिल्ली के हरियाणा भवन में सोमवार को मुस्लिम राष्ट्रीय मंच (एमआरएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बड़े उत्साह और एकजुटता के साथ संपन्न हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में देश के विभिन्न हिस्सों से राष्ट्रीय संयोजक, राष्ट्रीय सह-संयोजक, क्षेत्रीय संयोजक और प्रकोष्ठ संयोजकों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के मार्गदर्शक इंद्रेश कुमार जी ने की, जिनके मार्गदर्शन में सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 27 सितंबर को दिल्ली में भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन: बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी 27 सितंबर 2025 को नई दिल्ली में एक भव्य राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन में देशभर से लाखों की संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होंगे, जो सामाजिक एकता, भाईचारा और राष्ट्रीय विकास के लिए मं...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।

DlightNews

*उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया* जून 12, 2025 दीपक टण्‍डन उज्जैन, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा बुधवार ,11 जून को उज्जैन विकास प्राधिकरण की हरिफाटक आवासीय योजना अन्तर्गत भूखण्ड कं. 20, 30, 59 एवं 64 पर कुल 7 अवैध निर्मित निमार्णो को हटाया गया। उक्त भुखण्डो को लगभग 40-45 वर्ष पूर्व आवासीय उ‌द्देश्य के लिये लीज पर भूखण्ड आवंटित किये गये थे। उक्त भूखण्डो पर विगत कई वर्षों से रहवासियों द्वारा लीज की शर्तों का अत्यधिक उल्लंघन जैसे रहवासी उपयोग के स्थान पर व्यवसायिक उपयोग किया जाना, भूखण्डों को बिना विकास प्राधिकरण की सहमति के विक्रय किया जाना, भूखण्ड को विभाजित किया जाना इत्यादि किये जाने से उज्जैन विकास प्राधिकरण संचालक मण्डल द्वारा उक्त भुखण्डो की लीज वर्ष 2023 में निरस्त की गई थी। उक्त लीज निरस्ती के उपरात भुखण्ड कं. 20, 30, 59, 64 के अवैध कब्जे को हटाने हेतु उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा धारा 248 के अन्तर्गत आदेश पारित किया गये थे।बुधवार, 11 जून को जिला प्र...