Skip to main content

DlightNews

आप सरकार स्कूल ऑफ एमीनेंस के नाम पर कर रही फर्जीवाड़ा:एन.के.शर्मा
इमारत में पेंट करके अंग्रेजी में बोर्ड बदलकर किया झूठा प्रचार
स्कूल से अधिक धनराशि प्रचार पर खर्च कर रही सरकार
उदघाटन से पहले स्कूल में दी गई सुविधाओं पर रिपोर्ट जारी करे सरकार
डेराबस्सी। पंजाब सरकार द्वारा डेराबस्सी में स्कूल ऑफ एमीनेंस का उदघाटन विवादों में घिर गया है। उदघाटन से पहले ही शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व हलका विधायक एनके शर्मा ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में एनके शर्मा ने डेराबस्सी के सरकारी स्कूल से जुड़े कई अहम दस्तावेज मीडिया के सामने पेश किए।
एनके शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा डेराबस्सी में बस अड्डे पर स्थित सरकारी स्कूल को स्कूल ऑफ एमीनेंस का दर्जा दिए जाने को लेकर लाखों रुपये प्रचार पर खर्च किए जा रहे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री या शिक्षा मंत्री सोमवार को यहां उदघाटन के लिए आ रहे हैं। पंजाब सरकार द्वारा विज्ञापनों व प्रचार के माध्यम से किए जा रहे दावे हकीकत से कोसों दूर हैं। शर्मा ने कहा कि स्थापना से लेकर वर्ष 2011 तक यह स्कूल दसवीं कक्षा तक था। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान यहां एक कमेटी का गठन किया गया। समाज सेवी गुरदर्शन सैनी ने 25 लाख, एलेंजर मेडिकल कंपनी ने 20 लाख तथा पीसीपीएल ने 35 लाख रुपये खर्च करके यहां नई इमारत का निर्माण करवाया। इसके बाद अपनी जेब से वेतन देकर स्कूल में प्लस टू तक की कक्षाएं शुरू करवाई गई। राज्य में जब अकाली दल की सरकार आई तो स्वर्गीय गुरनाम सिंह सीनियर सैकेंडरी स्कूल को सीनियर सैकेंडरी स्कूल का दर्जा दिया गया। इसके बाद सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में कुछ नहीं किया केवल स्कूल के बोर्ड के नीचे स्मार्ट स्कूल लिख दिया। एनके शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के बाद सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार ने अब पंजाबी भाषा में लिखे गए उसी बोर्ड को अंग्रेजी भाषा में बदलकर स्कूल ऑफ एमीनेंस लिख दिया है। पूर्व विधायक ने कहा कि पता चला है कि यहां केवल स्कूल की इमारत को पेंट किया गया है। स्कूल पर खर्च की गई धनराशि से कई गुणा अधिक धनराशि प्रचार पर खर्च की जा रही है। एनके शर्मा ने कहा कि केवल बोर्ड पर नाम बदलकर स्कूल का उदघाटन करने के लिए आ रहे पंजाब सरकार के मंत्री पहले जनता को यह बताएं कि वह स्कूल में किन सुविधाओं का उदघाटन करने के लिए आ रहे हैं।
बाक्स----  
एनके शर्मा के पंजाब सरकार से स्वाल
--डेराबस्सी में स्कूल ऑफ एमीनेंसर पर कितना पैसा खर्च किया गया है, और किस मद से खर्च किया गया है।
--कितने नए अध्यापक यहां तैनात किए गए हैं।
-- कितने नए विषयों को यहां मंजूरी प्रदान की गई है।
--स्कूल में किस नई इमारत का उदघाटन किया जा रहा है।
--स्कूल ऑफ एमीनेंस में बोर्ड पर अंग्रेजी भाषा क्यों लिखी गई है।
--स्कूल की इमारत में पेंट किस विभाग, कंपनी या समाज सेवी से करवाया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां पर सभी प्रकार

अलीराजपुर यूनिकेयर हॉस्पिटल यहां  पर सभी प्रकार के चर्म रोग स्त्री रोग इलाज किया जाता है सभी को फायदा पहुंचता है दांत खाद खुजली मासा सभी प्रकार का इलाज किया जाता है आबिद हुसैन कुरेशी

DlightNews

बामनपुरी रामलीला में धनुष यज्ञ लीला का हुआ मनमोहक मंचन , बरेली से जिला , संवाददाता अभिनय रस्तोगी की रिपोर्ट बरेली। बमनपुरी में चल रही 166 वीं श्री रामलीला के पाचवें दिन कलाकारों ने सीता स्वयंवर व धनुष यज्ञ की लीला का शानदार मंचन किया। सीता स्वयंवर में भगवान श्री राम ने शिव धनुष को उठाया तो पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारे से गूंज उठा। रामलीला की शुरूआत में दिखाया गया कि जनकपुर में जनक जी अपनी पुत्री सीता के स्वयंवर के लिए देश देशांतर के राजाओं को बुलवाते हैं और शिव धनुष को उठाने व प्रत्यंचा चढ़ाने की शर्त रखते हैं, कोई भी राजा धनुष को हिला नहीं पाता है। राजा जनक के अभिनय ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस दौरान रावण -बाणासुर के ओजस्वी संवादों को सुनकर श्रद्धालु रोमांचित हो उठे। अंततः रावण स्वयंवर सभा छोड़कर लंका वापस लौट जाता है उधर जब सारे राजा धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर, उसे तिल भर हिला तक नहीं पाते हैं तो यह देखकर राजा जनक अधीर हो उठते हैं और करुण विलाप करते हैं वो इस आशंका से भयभीत हो जाते हैं कि उनके इस कठिन प्रण के चलते सीता जी जीवन भर कुंवारी ना रह जाएं, वह हताशा...

DlightNews

शाह समाज महासम्मेलन के पदाधिकारीयों आज राजधानी लखनऊ में बैठक अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से करेंगे मुलाकात संक्षेप: Lucknow News - लखनऊ में उत्तर प्रदेश शाह अल्वी समाज की आगामी महासम्मेलन की तैयारी में पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री से मुलाकात करने का निर्णय लिया और प्रशासन से सहयोग की मांग की। बैठक विक्रमादित्य मार्ग स्थित लखनऊ मंत्री दानिश आजाद जी के आवास पर हुई। इस दौरान पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री तुरज जैदी से भी औपचारिक मुलाकात की इस संबंध में शाह समाज के पदाधिकारियों ने मंत्री दानिश आजाद अंसारी जी से मुलाकात करने की बात कही। राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग ने कहा कि हमारा मकसद है कि बड़ी संख्या में उत्तर प्रदेश के लोंगो को एक मंच पर लाया जाए बैठक में प्रदेश अध्यक्ष शोहरत अली शाह मलंग,राष्ट्रीय सह संयोजक जियारत अली शाह मलंग राष्ट्रीय संयोजक ताहिर शाह, मारूफ,दानिश आदि रहे।